न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी की खबरों के बीच तापसी पन्नू ने फ्लॉन्ट की अंगूठी, ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी को घर लेकर पहुंचे ये

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी इन दिनों लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Mar 2024 6:46:46

2 News : शादी की खबरों के बीच तापसी पन्नू ने फ्लॉन्ट की अंगूठी, ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी को घर लेकर पहुंचे ये

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी इन दिनों लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। होली के दौरान तापसी की फोटो में मांग में सिंदूर नजर आया था। अब शादी की खबरों के बीच तापसी की पहली पोस्ट सामने आई है। तापसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इसमें तापसी साड़ी के ऊपर लॉन्ग कोट पहने दिखीं।

इन फोटो के साथ तापसी ने कैप्शन में लिखा, “साड़ी के साथ रोमांस कभी खत्म नहीं होगा।” साथ ही तापसी अपनी रिंग फिंगर में अंगूठी फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं। अभी तक शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। तापसी-मैथियास के विवाह की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। वे 10 साल से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में होली से ठीक पहले 23 मार्च को गुपचुप शादी कर ली।

इस सेरेमनी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया था कि तापसी की 'दोबारा' और 'थप्पड़' के सह-कलाकार पावेल गुलाटी शादी में मेहमानों के साथ शामिल हुए। तापसी के साथ करीबी रिश्ता साझा करने वाले अनुराग कश्यप भी उदयपुर पहुंचे थे। वे 'मनमर्जियां' और 'दोबारा' जैसी फिल्मों में तापसी को डायरेक्ट कर चुके हैं। जैसे ही तापसी ने तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें शादी की बधाई देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "आपकी शादी पर बधाई।" एक अन्य ने कहा, "बहुत सुंदर और भव्य दिख रही हो।" वहीं, तीसरे नेटिजन ने लिखा, ''तापसी जी शादी की तस्वीरें भी पोस्ट कर दो।''

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार बने पिता, दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार (28 मार्च) को अपनी नवजात बिटिया को लेकर घर पहुंचे। ढोल नगाड़ों के साथ अस्पताल से जच्चा-बच्चा और मुख्यमंत्री घर को रवाना हुए। सुरक्षा कवच में निकले भगवंत हाथों में बिटिया को उठाए हुए थे और साथ में पत्नी भी चल रही थीं। रास्ते में गुलाब के फूलों से दंपति का स्वागत किया गया। भगवंत तीसरी बार पिता बने हैं। गुरुवार को उनके घर किलकारी गूंजी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पिता बनने की जानकारी दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर भगवंत ने सबसे पहले खुशखबरी देते हुए बताया था कि पत्नी गुरप्रीत कौर 7 महीने की गर्भवती हैं। भगवंत ने राजनीति में आने से पहले स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में खूब नाम कमाया था। गुरप्रीत उनकी दूसरी पत्नी हैं, जो उनसे 16 साल छोटी है।

दोनों ने 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। गुरप्रीत डॉक्टर हैं। भगवंत साल 2015 में पहली पत्नी इंदरजीत कौर से अलग हो गए थे। इंदरजीत व भगवंत के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम सीरत कौर और बेटे का दिलशान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम