न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के बाद तापसी का पहला इंटरव्यू आया सामने, कही ये बातें, फिर धमाल मचाएगी डेविड-वरुण की जोड़ी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों प्रोफेशनल के बजाय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। उनकी 23 मार्च को लॉन्ग टाइम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 7:32:27

2 News : शादी के बाद तापसी का पहला इंटरव्यू आया सामने, कही ये बातें, फिर धमाल मचाएगी डेविड-वरुण की जोड़ी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों प्रोफेशनल के बजाय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। उनकी 23 मार्च को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ शादी हो चुकी है। हाल ही शादी का वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी की राजस्थान में झीलों की नगरी के रूप में विख्यात उदयपुर शहर में शादी हुई। अभी तक तापसी ने शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं न ही कपल ने शादी की अनाउंसमेंट की है।

इस बीच शादी के बाद तापसी का पहला इंटरव्यू सामने आया है। Elle को दिए इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि मुझे लगता है मेरी प्रोफेशनल चॉइस काफी हद तक मेरी टाइम वैल्यू से प्रेरित है। मैं हमेशा यही ध्यासन रखती हूं कि मैं जिस भी प्रोजेक्ट को साइन कर रही हूं, वो मेरे समय के लिए सही है या नहीं। मैं काम के अलावा भी अपनी लाइफ एंजॉय करना चाहती हूं। मैं अब से कई साल तक अपनी फिल्मोग्राफी को संजोकर रखना चाहूंगी।

इसलिए मैं किसी भी चीज पर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहती हूं जिससे मेरी काफी अच्छी यादें नहीं बन पाए। हमारे आस-पास कई ऐसे लोग हैं जिनमें टॉप पर पहुंचने की होड़ होती है। जिसके बाद मैंने सोचा कि प्रोफेशन के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ में हर दिन को अच्छे से एंजॉय करना चाहती हूं। तापसी और मैथियास 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तापसी अक्सर मैथियास के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

डेविड और वरुण धवन ने अगली फिल्म के लिए टिप्स फिल्म्स से हाथ मिलाया

दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन ने गोविंदा के साथ मिलकर कई कमाल की कॉमेडी फिल्में बनाई जो सुपरहिट रहीं। अब डेविड बेटे वरुण धवन पर फोकस कर रहे हैं। दोनों ने 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' में अपना जादू चलाया था। यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों ने एक नए प्रोजेक्ट का एलान किया है। इसके लिए उन्होंने टिप्स फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। मेकर्स इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की उम्मीद कर रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर इस प्रोजेक्ट को साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “डेविड धवन, वरुण धवन, टिप्स ने नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया। वरुण धवन और निर्देशक डेविड धवन एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर से एक साथ आए हैं। हालांकि उन्होंने प्रोजेक्ट के टाइटल का खुलासा नहीं किया है। यह टिप्स फिल्म्स के रमेश तौरानी द्वारा निर्मित की जाएगी। मेकर्स ने इस एंटरटेनर फिल्म की रिलीज की तारीख भी तय कर दी है। यह फिल्म गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष