न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तापसी पन्नू ने मैथियास बोए के साथ शादी पर लगाई मुहर, इंटरव्यू में खुलकर की बात, बताया क्यों रखा सीक्रेट

पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी को लेकर लगातार खबरें चल रही हैं। तापसी ने मार्च में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड मैथियास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Apr 2024 10:57:50

तापसी पन्नू ने मैथियास बोए के साथ शादी पर लगाई मुहर, इंटरव्यू में खुलकर की बात, बताया क्यों रखा सीक्रेट

पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी को लेकर लगातार खबरें चल रही हैं। तापसी ने मार्च में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ गुपचुप शादी कर ली। पिछले सप्ताह तापसी और मैथियास की शादी और संगीत समारोह के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हालांकि तापसी ने अभी तक शादी या दूसरी किसी रस्म की कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया है। अब तापसी ने पहली बार कंफर्म किया है कि उनकी शादी हो गई है।

तापसी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं पता है कि क्या मैं अपने निजी जीवन को उस तरह से पब्लिक के बीच लाना चाहती हूं, जैसा कि होता है। मैंने इस तरह की जिंदगी को चुना है, मेरे पार्टनर और शादी में आए लोगों ने नहीं। इसीलिए मैंने इसे सीक्रेट रखा। इसे कभी भी सीक्रेट रखने का इरादा नहीं था।

मैं इसे सार्वजनिक नहीं बनाना चाहती थी, क्योंकि तब मुझे इस बात की चिंता होने लगती कि इसे कैसे देखा जाएगा। इसलिए मेरी किसी भी तरह की रिलीज भी जारी करने का कोई प्लान नहीं था। और मुझे नहीं लगता कि मैं अभी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हूं। मैं जानती थी कि जो लोग वहां थे, वे मेरे लिए वहां रहना चाहते थे और जज करने के लिए नहीं थे, इसलिए मैं काफी निश्चिंत थी।

taapsee pannu,actress taapsee pannu,mathias boe,taapsee mathias,taapsee mathias marriage,dunki,ibl,shagun pannu

तापसी की बहन शगुन पन्नू ने प्लान की थी पूरी वेडिंग

तापसी की बहन शगुन एक वेडिंग प्लानर हैं और उन्होंने ही पूरी शादी प्लान की थी। शगुन ने कहा कि तापसी बिल्कुल भी टिपिकल दुल्हन टाइप नहीं थी। शादी के प्लान के मामले में उन्होंने सब कुछ मुझ पर छोड़ दिया। वह बस अच्छा समय बिताना चाहती थी। लोग भी सीमित थे इसलिए तापसी को किसी बात की चिंता नहीं हुई।

गौरतलब है कि तापसी और मैथियस की पहली मुलाकात साल 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग (IBL) के उद्घाटन समारोह में हुई थी, जहां उनकी दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद यह जोड़ा अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने और लाइमलाइट से दूर रहने में कामयाब रहा। मैथियास डेनमार्क के पूर्व दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में दिखाई देने वाली हैं। ये फिल्म साल 2021 की क्राइम-सस्पेंस से भरपूर 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है जो जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। तापसी की पिछली फिल्म पिछले साल के अंत में आई ‘डंकी’ थी। इसमें उन्हें पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका