न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड से आई एक और खुशखबरी! तापसी पन्नू जल्द बनने जा रही हैं इनकी दुल्हन, इस जगह करेंगी शादी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू हमेशा किसी न किसी कारण से समाचारों में रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की हाईलाइट होती है, तो कभी पर्सनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Feb 2024 11:11:37

बॉलीवुड से आई एक और खुशखबरी! तापसी पन्नू जल्द बनने जा रही हैं इनकी दुल्हन, इस जगह करेंगी शादी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू हमेशा किसी न किसी कारण से समाचारों में रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की हाईलाइट होती है, तो कभी पर्सनल लाइफ की बात। फिलहाल उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास खबर सामने आ रही है। हाल ही एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लिए हैं और अब तापसी के फैंस के लिए भी गुडन्यूज है। तापसी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डेनमार्क के बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो के साथ शादी रचाने वाली हैं।

मैथियास 2 बार यूरोपियन चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट रह चुके हैं। तापसी (36) मैथियास (43) को 10 साल से डेट कर रही हैं। हालांकि तापसी ने इस रिश्ते का कभी प्रचार नहीं किया। बताया जा रहा है कि तापसी मार्च में शादी करेंगी। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में राजस्थान पहली पसंद बना हुआ है और तापसी भी इसी प्रदेश में ब्याह रचाएंगी। वह झीलों की नगर उदयपुर में शादी करेंगी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक तापसी-मैथियास 2 अलग-अलग धर्म सिख और क्रिश्चियन के रीति-रिवाज के हिसाब से शादी करेंगे। उनकी गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड सितारे शामिल नहीं हैं। कपल सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेगा। हालांकि अभी तक कपल ने शादी को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दी है।

taapsee pannu,mathias boe,taapsee mathias,actress taapsee pannu,badminton player mathias boe,taapsee marriage,taapsee udaipur

मैथियास के साथ इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पहली बार मिली थीं तापसी

बता दें कि एक्ट्रेस रवीना टंडन-अनिल थडानी, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी भी राजस्थान में ही हुई थी। तापसी ने हाल ही में मैथियास के बारे में खुलकर बात की थी। तापसी ने कहा था कि मैं उनसे तब मिली थीं जब अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ (2012) की शूटिंग कर रही थीं। मैं इस रिश्ते से बेहद खुश हूं और इसे आगे बढ़ाना चाहती हूं।

जब तापसी से शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया था। तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘डंकी’ थी। फिल्म पिछले साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें तापसी ने पहली बार सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस साल तापसी ‘फिर आई हसीना दिलरुबा’, ‘वो लड़की है कहां’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम