न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ की फिल्म में काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने की शादी, ‘आशिकी 3’ में तृप्ति की एंट्री पर बोले मुकेश भट्ट

इन दिनों मनोरंजन जगत में शादियों की बहार आई हुई है। अब एक और एक्ट्रेस विवाह बंधन में बंध गई है। एक्ट्रेस स्विनी खरा ने बॉयफ्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 7:50:35

2 News : अमिताभ की फिल्म में काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने की शादी, ‘आशिकी 3’ में तृप्ति की एंट्री पर बोले मुकेश भट्ट

इन दिनों मनोरंजन जगत में शादियों की बहार आई हुई है। अब एक और एक्ट्रेस विवाह बंधन में बंध गई है। एक्ट्रेस स्विनी खरा ने बॉयफ्रेंड उर्विश देसाई के साथ शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्विनी ने अपने बॉयफ्रेंड उर्विश देसाई के साथ मंगलवार (26 दिसंबर) को राजस्थान की राजधानी जयपुर में शादी की। स्विनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर स्विनी पिंक कलर के कढ़ाई हेवी लहंगा में कमाल लग रही थीं।

पिंक लहंगे के साथ स्विनी ने गले में सिल्वर कुंदन नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, माथा पट्टी और हाथों में गुलाबी चूड़ा पहना था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। स्विनी और उर्विश ने इसी साल 1 मार्च को सगाई की थी। बता दें कि स्विनी ने छोटी सी ही उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। स्विनी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चीनी कम' में नजर आई थीं। फिल्म में स्विनी अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचने में सफल रहीं।

स्विनी ने 'बा बहू और बेबी' में भी काम किया था। उन्होंने शो में 'चैताली' का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद वह 'दिल मिल गए', 'जिंदगी खट्टी मीठी' जैसे टीवी शो में भी दिखीं। स्विनी साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का भी हिस्सा थीं। इसमें उन्होंने जयंती का रोल प्ले किया था। स्विनी ने 'परिणीता', 'चिंगारी', 'पाठशाला' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

‘आशिकी 3’ के निर्माता मुकेश भट्ट ने कहा, अभी तक कार्तिक के सिवा कोई फाइनल नहीं...

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी फिल्म ‘एनिमल’ के कारण लगातार सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की माने तो तृप्ति ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। हालांकि अब फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि खबर में कोई सच्चाई नहीं है। मुकेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बिल्कुल गलत है।

मैं ये पहले ही कह चुका हूं कि हम स्क्रिप्ट और म्यूजिक तैयार होने तक कोई कास्टिंग नहीं कर रहे हैं। हर कोई मेरी पॉपुलर आशिकी फ्रेंचाइजी से पॉपुलैरिटी पाना चाहता है। ये एकदम गलत है। मैं अभी तक तृप्ति से मिला भी नहीं हूं। ‘आशिकी 3’ तब तक आगे नहीं बढ़ेगी जब तक मैं इसके म्यूजिक से संतुष्ट नहीं होऊंगा। अब तक जो नाम फाइनलाइज हुआ है वो है कार्तिक आर्यन। कार्तिक और म्यूजिक ‘आशिकी 3’ के स्टार हैं।

उसके बाद का फैसला म्यूजिक तैयार होने के बाद होगा उससे पहले नहीं। उल्लेखनीय है कि ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1990 में हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल लीड रोल में थे। उसके बाद साल 2013 में ‘आशिकी 2’ आई थी जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका