न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणदीप की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज, आलिया ने शेयर की राहा-करीना की Photos

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और एक्टर रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का मचअवेटेड ट्रेलर आज सोमवार (4 मार्च) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 8:34:53

2 News : रणदीप की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज, आलिया ने शेयर की राहा-करीना की Photos

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और एक्टर रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का मचअवेटेड ट्रेलर आज सोमवार (4 मार्च) को रिलीज कर दिया गया। फिल्म की एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 17’ फेम अंकिता लोखंडे ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये सपोर्ट दिखाया। ट्रेलर में राजनेता और कार्यकर्ता विनायक दामोदर सावरकर की यात्रा और भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को दिखाया गया है।

रणदीप ने शानदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा, जबकि अंकिता उनकी पत्नी के किरदार में हैं। ट्रेलर मीडिया की उपस्थिति में दिखाया गया। सावरकर की भूमिका निभाने में रणदीप के दृढ़ विश्वास और उनकी पत्नी 'यमुनाबाई' की भूमिका निभाने के लिए अंकिता के समर्पण ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में एक्टर अमित सियाल का भी खास रोल है। इस फिल्म से एक्टर रणदीप डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, रणदीप हुडा, संदीप सिंह और योगेश राहर ने प्रोड्यूस किया है।

मूवी 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणदीप ने इवेंट के दौरान सावरकर को लेकर कई दावे किए। रणदीप ने कहा कि आज के दौर में सावरकर के बारे में सुनने पर आपके दिमाग में सबसे पहला शब्द क्या आता है? माफीवीर? वो माफीवीर नहीं थे। उस वक्त बेल के लिए पिटीशन डाली जाती थी। हर किसी का ये अधिकार था कि कोर्ट में याचिका डाले। सभी जानते हैं कि कोर्ट में जब याचिका लगाते हैं तो भाषा कैसी होती है। सावरकर हिम्मतवाले थे और वो कायर नहीं थे। हिंदुत्व पर उनकी फिलॉसफी थी कि देश, धर्म से ऊपर होता है।

आलिया और रणबीर ने लिया था अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में हिस्सा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक चले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोनों हर इवेंट में धूम मचाते दिखे। उनके साथ बेटी राहा भी स्टाइल में नजर आईं। सेरेमनी में रणबीर की बहन करीना कपूर खान भी कहर ढा रही थीं। आलिया ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर ये झलकियां साझा की हैं।

इनमें राहा की क्यूट फोटो से लेकर करीना संग मेकअप करातीं आलिया शुमार हैं। इस इवेंट में करीना, करिश्मा से लेकर रणबीर-आलिया के जलवे देखने को मिले। राहा कभी मम्मी तो कभी पापा की गोद में मस्ती करती नजर आईं। आलिया ने राहा की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो गोद में क्यूट एक्सप्रेशन दे रही हैं।

आलिया ने कई और तस्वीरें पोस्ट की हैं। आलिया, रणबीर के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं। उन्होंने करीना के साथ भी तस्वीरें पोस्ट की। आलिया ने हाइ स्लिट नेवी ब्लू गाउन में भी फोटो दिखाई है। आलिया ने कैप्शन में ‘होलसम यानी पूरा’ लिखा है। आलिया ने पहली बार राहा की फेस रिवील करते हुए तस्वीर पोस्ट की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम