न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्वरा ने बकरीद पर वेजीटेरियन फूड ब्लॉगर को दी यह नसीहत, एक्ट्रेस को इस वजह से नहीं मिल रहा काम

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रहीं, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसका कारण है स्वरा का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 11:45:13

2 News : स्वरा ने बकरीद पर वेजीटेरियन फूड ब्लॉगर को दी यह नसीहत, एक्ट्रेस को इस वजह से नहीं मिल रहा काम

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (36) इन दिनों भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रहीं, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसका कारण है स्वरा का बेबाक अंदाज। स्वरा किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने में जरा भी नहीं हिचकतीं। ऐसे में वह कई दफा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब स्वरा ने X (ट्विटर) पर बकरीद से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया है। स्वरा को उनकी इस पोस्ट के लिए मिली-जुली रिएक्शन मिल रही हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है, तो कोई उन्हें ट्रॉल कर रहा है।

स्वरा ने नलिनी उनागर नाम की फूड ब्लॉगर को उनके वेजीटेरियन होने पर सवाल उठाया है। नलिनी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मुझे वेजीटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता, पाप से फ्री है।” स्वरा को यह बात बिल्कुल नहीं जंची और उन्होंने इसका विरोध किया। स्वरा ने लिखा, “सच कहूं तो…मुझे वेजीटेरियन लोगों की ये बात समझ नहीं आती।

आप लोगों की सारी डाइट गाय के नन्हें बछड़ों को उनकी मां के दूध से वंचित करके, गायों को जबरन गर्भवती करके, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग कर देने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, इससे पूरा पौधा ही खत्म हो जाता है! बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है!”

swara bhasker,actress swara bhasker,swara bakrid,swara food blogger,fahad ahmed,swara outspoken,jahan char yaar movie

मुझे एक कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस का टैग दिया गया है : स्वरा भास्कर

स्वरा ने हाल ही कनेक्ट सिने को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनके बेबाक अंदाज और मुद्दों पर राय रखने की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा है। स्वरा ने कहा कि मुझे एक कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस का टैग दिया गया है। निर्देशक, निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर आपके बारे में बुरा बोलना शुरू कर देते हैं। ऐसा नहीं है कि इससे मुझे कोई चिंता नहीं है, लेकिन मैं टिके रहने में कामयाब रही हूं, लेकिन जो चीज मुझे वास्तव में दुख पहुंचाती है, वह यह है कि जिस चीज से मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं, वह है अभिनय।

आप ऐसा कह सकते हैं कि ‘मैं युद्ध में गोली खा सकती हूं', लेकिन जब आप गोली खाते हैं तो दर्द होता है। इसलिए मेरी राय के परिणाम हुए हैं। मेरी बेटी राबिया के जन्म से पहले अभिनय मेरा सबसे बड़ा जुनून और मेरा सबसे बड़ा प्यार था। मुझे उतने मौके नहीं मिले, जितने मैं चाहती थीं।

मैंने तय किया कि मैं मुखर रहूंगी और मुद्दों पर अपनी राय रखूंगी। मैं सबके साथ एक जैसी हूं। मेरी आखिरी फिल्म 'जहां चार यार' की स्क्रीनिंग के बाद मेरे पति फहद अहमद ने कहा था कि मुझे अपनी राय के बारे में मुखर होना बंद कर देना चाहिए, ताकि मुझे और फिल्में मिल सकें क्योंकि मैं एक अच्छी अभिनेत्री हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क