न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर जताई भावनाएं, लिखा-अगर राबिया ‘गाजा’ में पैदा हुई होती तो...

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल ही में मां बनी हैं। फिलहाल वह बेटी ‘राबिया’ के साथ मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। स्वरा अक्सर बेटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 10:58:10

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर जताई भावनाएं, लिखा-अगर राबिया ‘गाजा’ में पैदा हुई होती तो...

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल ही में मां बनी हैं। फिलहाल वह बेटी ‘राबिया’ के साथ मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। स्वरा अक्सर बेटी के साथ सोशल मीडिया पर भी फोटो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उनकी पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो राबिया को गोद में लिए हुए दुखी नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा लिखा, जो यूजर्स के बीच टॉकिंग पॉइंट बन गया है।

स्वरा ने एक लंबा-चौड़ा भावनात्मक नोट लिखा है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, “किसी भी नई मां को पता होगा कि कोई भी अपने नवजात शिशु को तृप्ति, शांति और खुशी की भावना के साथ घंटों तक निहार सकता है। मैं अलग नहीं हूं और मुझे यकीन है कि दुनियाभर की कई माताओं की तरह, जब हम अपने बच्चे को देखते हैं तो जो एहसास होता है, वो अब लगातार भयानक विचारों से प्रभावित होता है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल होता है।

मैं अपनी बच्ची के सोते हुए शांतिपूर्ण चेहरे को देखती रहती हूं और सोचती हूं कि अगर वो ‘गाजा’ में पैदा हुई होती तो मैं उसकी रक्षा कैसे करूंगी और प्रार्थना कर रही हूं कि वो कभी भी ऐसी किसी स्थिति में न फंसे और फिर सोच रही थी कि वो किस आशीर्वाद के साथ पैदा हुई है और ‘गाजा’ के उन बच्चों का जन्म किस श्राप के तहत हुआ है, जो कैद आकाश के नीचे हर रोज मारे जा रहे हैं।

स्वरा ने 23 सितंबर को दिया था बेटी राबिया को जन्म

स्वरा ने आगे लिखा कि हम जिस शुद्ध बुराई और नैतिक पतन के बीच हैं वह अथाह है! अस्पतालों, रिलीफ शेल्टर्स, चर्चों में बच्चों पर बिना किसी दंड के बमबारी करना और दुनिया की प्रमुख शक्तियों द्वारा दिया गया लाइसेंस यह संकेत देता है कि हम किस अंधेरे और अन्यायपूर्ण समय में रह रहे हैं। किसी ऐसे ईश्वर से प्रार्थना करना जो सुनेगा, गाजा के बच्चों को और ज्यादा पीड़ा और मृत्यु से बचाएगा; क्योंकि संसार उनकी रक्षा नहीं करेगा।”

बता दें कि स्वरा ने 25 सितंबर को इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को मां बनने की गुड न्यूज दी थी। साथ ही ये भी बताया था कि उसका जन्म 23 सितंबर को हुआ है। स्वरा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता फहाद अहमद के साथ शादी की है। स्वरा अब तक के एक्टिंग करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार