न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वरा ने पति के साथ कराया फोटोशूट, बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, एल्विश ने दिखाई नए घर की झलक

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फरवरी में पॉलिटिशियन फहाद अहमद के साथ शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही स्वरा ने प्रेग्नेंसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 7:48:53

स्वरा ने पति के साथ कराया फोटोशूट, बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, एल्विश ने दिखाई नए घर की झलक

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फरवरी में पॉलिटिशियन फहाद अहमद के साथ शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही स्वरा ने प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इन दिनों स्वरा प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच अब स्वरा ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में स्वरा के साथ फहाद भी हैं। ये तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। दोनों पति-पत्नी काफी खुश दिख रहे हैं। स्वरा ने व्हाइट लॉन्ग गाउन कैरी किया है।

फहाद ने ब्लू शर्ट व पैंट पहनी है। स्वरा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। पहली फोटो में स्वरा, फहाद की गोद में बैठकर पोज दे रही हैं। दूसरी में फहाद उनके पेट पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं। तीसरी और चौथी में वह पति की गोद में सिर रखकर लेटी हैं। आखिरी में दोनों किस कर रहे हैं। स्वरा ने कैप्शन में इतनी सारी खुशियों के लिए ईश्वर को धन्यवाद कहा। आपको बता दें कि स्वरा और फहाद की पहली मुलाकात साल 2020 में एक रैली में हुई थी।

स्वरा बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपना करिअर 2009 में शुरू किया था। उन्हें गुजारिश, रांझणा, तनु वेड्स मनु, प्रेम रतन धन पायो, वीरे दी वेडिंग जैसी चर्चित फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। उन्हें आखिरी बार पिछले साल आई कॉमेडी फिल्म 'जहां चार यार' में देखा गया था।

वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेकर एल्विश यादव ने जीता था बिग बॉस ओटीटी 2

एल्विश यादव पिछले दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बनने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। वे लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शो जीतकर इतिहास रच दिया। सोशल मीडिया सेंसेशन एल्विश की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एल्विश यूट्यूब पर लगातार एक्टिव हैं। अब उन्होंने फैंस को अपने नए घर की गुड न्यूज दी है। एल्विश ने यूट्यूब पर अपने घर की झलक दिखाई।

एल्विश ने कहा-तो फाइनली बिग बॉस के बाद मैं पहली बार अपने नए घर पर आया हूं। एल्विश का नया घर अंडर कंस्ट्रक्शन (निर्माणाधीन) हैं यानी उसका काम चल रहा है। एल्विश की जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरू होने वाले बिग बॉस 17 में एंट्री को लेकर काफी खबरें चल रही हैं।

एल्विश ने अपने व्लॉग में बताया, 'सोच ना रहे भाई, एक हिंट या क्लू या सरप्राइज दे दूं क्या? क्या बिग बॉस 17 हम हैं? ये है, मैं हूं या हममें से कोई हो सकता है। पता नहीं, लेकिन इस बार कोई ना कोई यूट्यूबर जरूर होगा। एल्विश 25 साल के पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने यूट्यूब को जरिया बनाकर लोकप्रियता हासिल की। वे पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार