न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, बेटी के नाम का किया खुलासा, फैंस के लिए शेयर की प्यारी-प्यारी तस्वीरें

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर काफी समय से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में थीं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार फैंस के लिए बेबी बंप के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 10:43:40

स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, बेटी के नाम का किया खुलासा, फैंस के लिए शेयर की प्यारी-प्यारी तस्वीरें

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर काफी समय से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में थीं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार फैंस के लिए बेबी बंप के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर रही थीं। अब स्वरा एक नन्हीं परी की मां बन गई हैं। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खुशखबरी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया।

तस्वीरों में स्वरा और उनके पति फहाद अहमद अपनी बेटी को गोद में लिए हैं। वे बिटिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरें अस्पताल की हैं, जिनमें स्वरा बेड पर लेटी हुई हैं और बच्ची को सीने से लगा रखा है। फैंस यह खुशखबरी सुन कपल को खूब बधाई दे रहे हैं। स्वरा ने कैप्शन में लिखा, “एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।”

स्वरा की इस पोस्ट पर बॉलीवुड की हस्तियां बधाई दे रही हैं। तिलोत्तमा शोम और निर्माता गुनीत मोंगा ने लिखा "ओह जानेमन! बहुत-बहुत बधाई, आप दोनों को बधाई।" अभिनेत्री नीना गुप्ता, टिस्का चोपड़ा, गौहर खान ने भी दोनों को पैरेंट्स बनने पर विश किया है। स्वरा ने सबसे पहले जून में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी।

स्वरा और सपा नेता फहाद अहमद की इसी साल हुई थी शादी

उल्लेखनीय है कि स्वरा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्य युवा अध्यक्ष फहाद अहमद के साथ 6 जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने 16 फरवरी को पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। बताया गया कि स्वरा एक रैली को क्रांतिकारी अंदाज में संबोधित कर रही थीं और उसी रैली में फहाद भी मौजूद थे।

इसके बाद दोनों के बीच में दोस्ती गहरी होती चली गई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। स्वरा बॉलीवुड की चंद एक्ट्रेस में शामिल हैं जो सामाजिक चेतना से भरी रहती हैं। अक्सर देश के तमाम राजनीतिक मुद्दों पर भी स्वरा अपने विचार रखती रही हैं। स्वरा ने सरकार के खिलाफ कई बार खुलकर प्रोटेस्ट भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका