न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘स्वदेस’ फेम एक्ट्रेस का इटली में एक्सीडेंट, Video वायरल, यह एक्ट्रेस दमोह से लड़ेंगी चुनाव

सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘स्वदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस गायत्री जोशी का इटली में एक्सीडेंट हो गया है। जिस वक्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Oct 2023 12:19:19

2 News : ‘स्वदेस’ फेम एक्ट्रेस का इटली में एक्सीडेंट, Video वायरल, यह एक्ट्रेस दमोह से लड़ेंगी चुनाव

सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘स्वदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस गायत्री जोशी का इटली में एक्सीडेंट हो गया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त कार में गायत्री के साथ उनके पति विकास ओबेरॉय भी थे। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत दंपत्ति की पहचान स्विट्जरलैंड की 63 वर्षीय मेलिसा क्रौटली और 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली के रूप में हुई है। हादसे का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है।

इसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयानक रहा होगा। गायत्री बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं। गायत्री पति के साथ वेकेशन मनाने के लिए गई हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये हादसा इटली के सार्डिनिया के इलाके में हुआ है। गायत्री पति के साथ लेम्बोर्गिनी कार में सवार थीं। उनकी कार की टक्कर फेरारी में बैठे स्विस कपल की कार से हुई। बताया जा रहा है कि गायत्री-विकास की कार आगे चल रहे एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी जिससे दोनों कारें टकरा गईं।

टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी ट्रक पलट गया और फेरारी में आग लग गई। इस बीच गायत्री ने मीडिया से कहा कि मैं और विकास इटली में हैं। हमारा यहां एक्सीडेंट हो गया। भगवान की कृपा से हम दोनों एकदम ठीक हैं। गायत्री ने साल 2004 में रिलीज हुई ‘स्वदेस’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। हालांकि उन्होंने इसी फिल्म के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूरी भी बना ली। उन्होंने ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और सेटल हो गईं। वे इसके बाद से ही फिल्मों से दूर हैं।

swades,gayatri joshi,actress gayatri joshi,gayatri car accident,italy,tv actress chahat pandey,aam aadmi party,damoh,madhya pradesh assembly election

टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे को आम आदमी पार्टी ने दिया टिकट, एक्टिंग से लेंगी ब्रेक

मशहूर टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे राजनीति में हाथ आजमाने के लिए एक्टिंग करिअर से ब्रेक लेने वाली हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने दमोह से चाहत को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चाहत ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि हां मैं अपने राजनीतिक करिअर पर ध्यान लगा रही हूं और दमोह से विधायक पद के लिए आम आदमी पार्टी से आगामी चुनाव लड़ूंगी।

मैं अपना अभिनय करिअर हमेशा के लिए नहीं छोड़ रही हूं और दोनों क्षेत्रों में काम करने की कोशिश कर रही हूं। हालांकि मैं कुछ समय के लिए ब्रेक पर रहूंगी। मैं अपने मौजूदा शो ‘नाथ : जेवर या जंजीर’ के लिए अपनी छुट्टी के दिनों में शूटिंग कर सकती हूं। मेरी मां हमेशा चाहती थीं कि मैं एक राजनेता बनूं और मुझे भी इसमें काफी दिलचस्पी थी और इसलिए मैंने इसे अपनाने का फैसला किया। चाहत इससे पहले ‘पवित्र बंधन’, ‘दुर्गा : माता की छाया’, ‘हमारी बहू सिल्म’ जैसे टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका