न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्सलान के साथ शादी पर सुजैन की मां ने दी यह रिएक्शन, हार्दिक की पत्नी नताशा ने शेयर की यह पोस्ट

ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान को अलग हुए समय हो गया है। दोनों ने साल 2014 में अचानक तलाक की घोषणा कर सबको...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 7:12:44

2 News : अर्सलान के साथ शादी पर सुजैन की मां ने दी यह रिएक्शन, हार्दिक की पत्नी नताशा ने शेयर की यह पोस्ट

ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान को अलग हुए समय हो गया है। दोनों ने साल 2014 में अचानक तलाक की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। तलाक के कारण का आज तक खुलासा नहीं हुआ। हालांकि वे अपने दोनों बेटों की खातिर कई मौकों पर साथ होते हैं और मिलकर उनकी परवरिश का ख्याल रखते हैं। कपल अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुका है। ऋतिक लंबे समय से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, जबकि सुजैन भी एक्टर अर्सलान गोनी के साथ मजबूत बोंडिंग शेयर करती हैं।

उनके अपने एक्स के पार्टनर्स के साथ अच्छे संबंध हैं और वे पार्टी करते देखे जा चुके हैं। अब सुजैन की मां जरीन खान ने अपनी बेटी की जिंदगी में दूसरी बार प्यार आने पर बात की है। जरीन खुश हैं कि उनकी बेटी को अच्छा लड़का मिला है। ईटाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने सुजैन के बॉयफ्रेंड के बारे में बात की। जरीन बोलीं कि अर्सलान ने लॉ की पढ़ाई की है और जम्मी की खानदानी पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखता है। वह एक्टिंग में भी इंट्रेस्टेड है, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।

उसका खानदान बहुत अच्छा है और मुझे खुशी है कि सुजैन और अर्सलान साथ में खुश हैं। जरीन से पूछा गया कि क्या अर्सलान और सुजैन शादी करने वाले हैं? इस पर उन्होंने कहा कि दोनों अपने करिअर के लिए फोकस्ड हैं। आज के समय में आपको अगर किसी के साथ खुशी मिलती है तो आप लकी हैं। कोई नहीं जानता है कि आगे क्या हो जाए।

आज जिंदगी वही है उसे जैसा आप बना लें। खुश और सेटल होने के लिए आपको शादी की जरूरत होती है, यह कहावत पुरानी हो चुकी है और अब इसका कोई मतलब नहीं। औरतें अब आजाद हैं और अपने फैसले खुद लेती हैं। उल्लेखनीय है कि सुजैन (48) अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान से 11 साल बड़ी हैं।

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक को लेकर लग रही हैं अटकलें

टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते पर कुछ दिनों से सवाल उठ रहे हैं। कई रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि उनका तलाक हो सकता है। दोनों में दूरियां बढ़ गई हैं और वे सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से जुड़े हुए नहीं हैं। इस बीच आज गुरुवार (4 जुलाई) को हार्दिक के बारबडोस से भारत लौटने के कुछ देर बाद ही नताशा ने एक नया क्रिप्टिक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

इसमें नताशा भगवान से खास प्रार्थना करती हुई नजर आ रही हैं। नताशा ने मेकअप करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें नताशा ने लिखा है, “भगवान, मेरी मदद करना, जब मैं प्रॉब्लम में हूं और मेरी रक्षा करना, जब मैं नहीं हूं।” नताशा की इस पोस्ट को देख फैंस हैरान हैं। वे तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कइयों ने वीडियो के पीछे के मकसद पर सवाल उठाया है।

इसके साथ ही यूजर्स हार्दिक को नताशा द्वारा अभी तक जीत की बधाई नहीं देने पर भी ताज्जुब कर रहे हैं। यह पोस्ट नताशा द्वारा एक वीडियो इंस्टा स्टोरी में शेयर करने के कुछ घंटों बाद आई है। बता दें कि नताशा और हार्दिक साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों के एक बेटा अगस्त्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय