न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चेहरा छिपाती नजर आईं सुजैन खान, इधर-ऋतिक रोशन ने ऐसे किया सबा आजाद का समर्थन

इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान की शादी एक्टर ऋतिक रोशन के साथ हुई थी और उनके दो बेटे ऋहान और ऋदान रोशन हैं। करीब 14 साल तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 12:14:32

2 News : चेहरा छिपाती नजर आईं सुजैन खान, इधर-ऋतिक रोशन ने ऐसे किया सबा आजाद का समर्थन

इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान की शादी एक्टर ऋतिक रोशन के साथ हुई थी और उनके दो बेटे ऋहान और ऋदान रोशन हैं। करीब 14 साल तक साथ रहने के बाद साल 2014 में वे अलग हो गए थे। तब से सुजैन व ऋतिक बेटों की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं और एक अच्छी बोंडिंग भी शेयर करते हैं। हालांकि सुजैन और ऋतिक दोनों ने अलग होने के बाद दूसरा प्यार भी ढूंढ लिया है।

सुजैन जहां अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, वहीं ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। इस बीच सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल शनिवार (14 अक्टूबर) को सुजैन-अर्सलान गोनी को एक इवेंट में देखा गया। सुजैन और अर्सलान ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे। जब वे कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे, तो उन्हें एक-दूसरे के साथ मस्ती करते देखा गया।

हालांकि सुजैन लोगों से चेहरा छिपाती नजर आईं। वायरल वीडियो में सुजैन चेहरा कैमरे से दूर कर रही थीं और अर्सलान के साथ कोजी हो रही थीं। इससे वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने कमेंट किया, "मुझे लगता है कि वह नशे में हैं।" तो दूसरे ने एक बियर मग इमोजी के साथ लिखा, "वह असहज हैं...क्योंकि...लगता है आज ज्यादा हो गई है...।"

sussanne khan,arslan goni,sussanne arslan,Hrithik Roshan,saba azad,hrithik saba,lakme fashion week

रैम्प वॉक के दौरान डांस करने पर ट्रोल हो गई थीं ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा

ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद अक्सर साथ में दिखते हैं। हाल ही वे लैक्मे फैशन वीक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सबा रैम्प वॉक के दौरान डांस कर रही थीं और गाना गाने का एक्ट कर रही थीं, जिससे लोगों ने उनका काफी मजाक बनाया। हालांकि इसके बाद सबा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। अब ऋतिक ने सबा को सपोर्ट किया है।

ऋतिक ने अपने इंस्टा स्टोरी पर सबा का रैम्प वॉक करते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें सबा बिंज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऋतिक ने कैप्शन में लिखा-“वो सरेंडर करती हैं, इसलिए चमक है।” सबा खुश होकर डांस करते हुए और रैंप वॉक को एंजॉय करती दिख रही हैं।

वैसे गौर करने वाली बात ये है कि ये वो वीडियो नहीं है, जिस पर सबा को ट्रोल किया गया है। सबा और ऋतिक बीते एक साल से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हैं। गौरतलब है कि ऋतिक जहां इन दिनों ‘फाइटर’ की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं सबा हाल ही में 'हूज योर गायनेक' फिल्म में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार