न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुष्मिता और रोहमन का हुआ पैचअप! एक्ट्रेस ने यूं दिए संकेत, दीपिका के बर्थडे पर ‘फाइटर’ का BTS वीडियो देखें

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन करोड़ों फैंस की चहेती हैं। वे हमेशा सुष्मिता की झलक पाने को बेकरार रहते हैं और उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 1:59:38

2 News : सुष्मिता और रोहमन का हुआ पैचअप! एक्ट्रेस ने यूं दिए संकेत, दीपिका के बर्थडे पर ‘फाइटर’ का BTS वीडियो देखें

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन करोड़ों फैंस की चहेती हैं। वे हमेशा सुष्मिता की झलक पाने को बेकरार रहते हैं और उनके जीवन में खुशियों के लिए प्रार्थना करते हैं। सुष्मिता किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। लंबे समय से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ टॉकिंग पॉइंट बने हुए हैं। सुष्मिता अब बड़े पर्दे पर भले ही बहुत कम नजर आती हैं, लेकिन उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म रास आ गया है।

उनकी OTT पर रिलीज हुई वेबसीरीज आर्या जबरदस्त हिट रही है। साथ ही पिछले साल आई एक और वेबसीरीज ‘ताली’ में भी उनकी धमक दिखाई दी। सुष्मिता की निजी जिंदगी में झांकें तो वह पिछले कुछ सालों में बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रही हैं। अब एक बार फिर सुष्मिता-रोहमन की नजदीकियां बढ़ती दिखीं। दरअसल सुष्मिता ने गुरुवार (4 जनवरी) को रोहमन को बर्थडे विश किया। इससे नेटिजंस दोनों के फिर से साथ होने यानी पैचअप की अटकलें लगाने लगे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सुष्मिता और रोहमन सर्दियों के ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं और मिरर सेल्फी के लिए हाथ में हाथ डाले खड़े हैं। सुष्मिता ने अपने '#Babushhhhh' रोहमन के लिए भरपूर प्यार की कामना की। उन्होंने रोहमन के लिए #yourstrly हैशटैग भी लिखा। बता दें कि सुष्मिता और रोहमन साल 2018 से साथ हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से 2021 में दोनों अलग हो गए थे। हाल ही दिवाली के बाद वे फिर से साथ दिखे।

दीपिका पादुकोण हुईं 38 की, 25 जनवरी को रिलीज होगी ‘फाइटर’ मूवी

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज शुक्रवार (5 जनवरी) को 38 साल की हो गई हैं। दीपिका को जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और फैंस सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। दीपिका को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ के मेकर्स ने भी स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। मारफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका के अलग-अलग लुक्स और सीन देखने को मिल रहे हैं।

इसमें दीपिका और ऋतिक रोशन पर फिल्माए गए गाने ‘शेर खुल गए’ के भी शॉट्स देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में साथी कलाकार अनिल कपूर ने भी इसी बीटीएस वीडियो को शेयर कर दीपिका के दिन को खास बना दिया। वीडियो में दीपिका को गाने के लिए डांस प्रेक्टिस करते देखा जा रहा है और फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से भी मस्ती करती दिख रही हैं।

‘फाइटर’ इंडियन सिनेमा की पहली हाई ऑक्टेन एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि दीपिका अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी शाहरुख खान और अपने पति रणवीर सिंह के साथ जोड़ी ज्यादा ही जमती है। दीपिका की शादी को 5 साल हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम