न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुष्मिता सेन हुईं 48 साल की, ललित मोदी के साथ रिश्ते को लेकर की खुलकर बात, कहा-मुझे गोल्ड नहीं डायमंड पसंद

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज रविवार (19 नवंबर) को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Nov 2023 11:31:55

सुष्मिता सेन हुईं 48 साल की, ललित मोदी के साथ रिश्ते को लेकर की खुलकर बात, कहा-मुझे गोल्ड नहीं डायमंड पसंद

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज रविवार (19 नवंबर) को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले सोशल मीडिया पर तरह-तरह से शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं। सुष्मिता अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता ने बड़े पर्दे से ब्रेक लेने के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर ‘आर्या’ और ‘ताली’ जैसे प्रोजेक्ट के साथ दमदार वापसी की। इस दौरान उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है।

लंबे समय तक अपने से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप के बाद दो साल पहले उनसे ब्रेकअप हो गया था। हालांकि इन दिनों वे कुछेक मौकों पर फिर से साथ स्पॉट किए गए हैं। इस बीच सुष्मिता का नाम आईपीएल के पूर्व कमिश्नर व बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ भी जुड़ा। अब सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की।

उल्लेखनीय है कि साल 2022 की शुरुआत में ललित मोदी ने ट्विटर पर अपनी और सुष्मिता की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए संकेत दिया था कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्दी ही शादी करने वाले हैं। इससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। इसके बाद सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने शादी नहीं की है।

sushmita sen,actress sushmita sen,sushmita sen birthday,sushmita sen 48 years,lalit modi,rohman shawl

सुष्मिता सेन बोलीं, अगर मैं किसी से शादी करने जा रही होती तो...

सुष्मिता ने मिड डे के साथ बातचीत में कहा कि मैं इस बात से काफी हैरान थीं कि लोगों ने मेरे रिश्ते को कैसे आंका। मैंने इसे लेकर इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक पोस्ट डाली थी, क्योंकि कभी-कभी मुझे लगता है कि जब लोग चुप रहते हैं तो उनकी चुप्पी को कमजोरी या डर समझ लिया जाता है। मुझे बस एक पोस्ट डालने की जरूरत थी ताकि उन्हें पता चल सके कि मैं हंस रही हूं।

उसके बाद मेरा काम खत्म हो गया। मीम्स बहुत मस्त आ रहे हैं। मजा आ रहा है लेकिन क्या है ना किसी को अगर आप ‘गोल्ड डिगर’ बुलाते हो तो उसे मोनेटाइज मत करो कम से कम। और अपने फैक्ट चैक करिए, मुझे गोल्ड नहीं डायमंड पसंद हैं। खैर ये जिंदगी का एक अलग एक्सपीरियंस था, एक अलग फेज था और चीजें होती रहती हैं। और अगर मैं किसी से शादी करने जा रही होती तो मैं कोशिश नहीं करती। या तो मैं करती या नहीं करती।

बता दें कि सुष्मिता ने दो बेटियों रेने और अलीसा को गोद लिया हुआ है। 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में जन्मी सुष्मिता ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। सुष्मिता की पहली फिल्म 1996 में आई ‘दस्तक’ थी। बाद में वे कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे