न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुष्मिता ने कहा कुछ ऐसा कि लगने लगीं शादी की अटकलें, मां बनने वालीं हैं ‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज 'आर्या अंतिम वार' के कारण लाइमलाइट में हैं। इस सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Feb 2024 6:40:09

2 News : सुष्मिता ने कहा कुछ ऐसा कि लगने लगीं शादी की अटकलें, मां बनने वालीं हैं ‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज 'आर्या अंतिम वार' के कारण लाइमलाइट में हैं। इस सीरीज के पिछले पार्ट जबरदस्त हिट रहे थे और सुष्मिता फिलहाल इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की। ‘फिल्म कंपेनियन’ को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता से जब शादी के ख्याल पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि पूरी दुनिया चाहती है कि मैं इस बारे में सोचूं।

इस स्टेज पर आकर मुझे सेटल हो जाना चाहिए लेकिन मैं इस पर ध्यान नहीं देना चाहती हूं। मैं इस बारे में बताना जरूरी समझती हूं कि शादी पर विश्वास करती हूं और इसका सम्मान भी करती हूं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे कुछ अविश्वसनीय लोगों को जानने का मौका मिला, जिनमें मेरे 'आर्या' के डायरेक्टर राम माधवानी और मेरी प्रोड्यूसर अमिता माधवानी शामिल हैं जो बेहतरीन कपल्स में से एक हैं। हालांकि मैं कंपैनियनशिप और दोस्ती में ज्यादा भरोसा रखती हूं।

अगर दोस्ती है तो चीजें हो सकती हैं, लेकिन दोस्ती में वो सम्मान जरूरी है। और आजादी तो बहुत-बहुत जरूरी है। हां तो मैं आजादी को तवज्जो देती हूं। सुष्मिता का यह बयान सामने आने के बाद उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस को लग रहा है कि वह जल्दी ही खुशखबरी देंगी। बता दें कि सुष्मिता ने साल 2018 में रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।

इसके बाद साल 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। पिछले कुछ दिनों से रोहमन और सुष्मिता फिर से साथ-साथ घूमते नजर आ रहे हैं। बता दें कि 48 वर्षीय सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोहमन से 16 साल बड़ी हैं। सुष्मिता ने कई साल पहले दो बेटियां रीनी और अलिशा गोद ली थीं।

sushmita sen,actress sushmita sen,sushmita sen marriage,rohman shawl,aarya web series,priya malik,bigg boss 9,priya malik pregnancy

प्रिया मलिक अप्रेल में स्वागत करेंगी बच्चे का, मिसकैरेज के बारे में भी बताया

‘बिग ब्रदर ऑस्ट्रेलिया सीजन 11’ और ‘बिग बॉस सीजन 9’ से अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया मलिक ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। वह पहली बार मां बनने वाली हैं। प्रिया और उनके पति करण बक्शी जल्द ही बेबी का इस दुनिया में स्वागत करेंगे। कपल ने साल 2022 में शादी रचाई थी। प्रिया ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं।

प्रिया ने बताया कि उनकी डिलीवरी अप्रैल में होने वाली है। प्रिया ने कहा कि हम इतनी जल्दी बच्चे की प्लानिंग नहीं कर रहे थे। बीते साल की शुरुआत में ही मैंने कंसीव कर लिया था, जिसके बाद मैं बेहद खुश थीं। हमें लगा कि चलो इसे गले लगाते हैं। वैसे भी मैं हमेशा से मां बनना चाहती थीं। मुझे इस बात का अंदाजा था कि मैं एक ऐसी उम्र में पहुंच रही हूं जहां मेरी बायोलॉजिकल क्लॉक दौड़ रही थी।

इसलिए मैं एग्स भी फ्रीज करवाने का विचार कर रही थीं लेकिन मैंने नैचुरली ही कंसीव कर लिया। हालांकि बाद में तीन महीने के अंदर ही मिसकैरेज हो गया और मैंने बच्चा खो दिया। लोग प्रेग्नेंसी की बातें करते हैं लेकिन मिसकैरेज की नहीं करते। ये एक बेहद मुश्किल दौर होता है। जब मैं दुबारा प्रेग्नेंट हुईं तो हर बार अल्ट्रासाउंड एग्जाम की तरह लगता था और डर था कि मैं फेल हो जाऊंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका