न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्गा पूजा : सुष्मिता सेन ने बेटी के साथ किया धुनुची नृत्य, कियारा आडवाणी ने रानी मुखर्जी के साथ दिए जमकर पोज

इन दिनों पूरे देश पर देवी मां की भक्ति का खुमार छाया हुआ है। हर कोई शारदीय नवरात्रि के रंग में रंगा हुआ है। बॉलीवुड की हस्तियां भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 11:29:01

दुर्गा पूजा : सुष्मिता सेन ने बेटी के साथ किया धुनुची नृत्य, कियारा आडवाणी ने रानी मुखर्जी के साथ दिए जमकर पोज

इन दिनों पूरे देश पर देवी मां की भक्ति का खुमार छाया हुआ है। हर कोई शारदीय नवरात्रि के रंग में रंगा हुआ है। बॉलीवुड की हस्तियां भी ऐसे आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा में पहुंचीं। उनके साथ दोनों बेटियां रेने और अलीशा भी थीं। इस दौरान सुष्मिता ने बड़ी बेटी रेने के साथ धुनुची नृत्य किया। यह डांस बंगाली ट्रेडिशन है जो दुर्गा पूजा के वक्त की जाती है।

सुष्मिता पिंक कलर की बांधनी साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सुष्मिता ने फैंस के साथ खूब फोटो खिंचवाई। उन्होंने दुर्गा पूजा का एक वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और उसके साथ लिखा, “इतने सालों में मैंने यह अब तक की बेस्ट दुर्गा पूजा की।” उल्लेखनीय है कि यह मुंबई का सबसे बड़ा और पुराना दुर्गा पूजा पंडाल है। यहां अक्सर फिल्म स्टार्स नजर आते हैं।

इस बार सुष्मिता से पहले यहां काजोल, तनीषा मुखर्जी, हेमा मालिनी, ईशा देओल, सुमोना चक्रवर्ती, वत्सल सेठ और इशिता दत्ता भी पूजा के लिए आ चुके हैं। सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर वेबसीरीज 'आर्या सीजन 3' में दिखाई देंगी। यह 3 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। हाल ही में मेकर्स ने 'आर्या 3' का ट्रेलर लॉन्च किया था।

बेहद सुंदर नजर आ रही थीं दुर्गा पूजा के लिए पहुंचीं कियारा और रानी

इस बीच अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समारोह के लिए पहुंचीं। उन्हें अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ पोज देते हुए भी देखा गया। कियारा देवी का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल में पहुंचीं। सिल्वर कढ़ाई के साथ पीले रंग का सूट, हरे रंग के झुमके, बिंदी और चेहरे पर एक सुंदर मुस्कान लिए कियारा त्योहारी लुक में काफी खूबसूरत नजर आईं।

उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बाल खुले रखे थे और चूड़ियां पहनी थीं। कियारा को रानी के साथ बात करते हुए देखा गया। दोनों ने एक साथ पोज भी दिए। दूसरी ओर, रानी गोल्डन साड़ी और रेड नेकपीस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रानी ने बालों का बन बनाया था।

अभिनेत्री ने सिंदूर और बिंदी लगाई हुई थी। वह मूर्ति की तस्वीरें क्लिक करती भी नजर आईं। उल्लेखनीय है कि कियारा ने इसी साल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की थी। वहीं रानी फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी के बाद बहुत कम फिल्मों में नजर आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार