न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुष्मिता सेन ने शादी से जुड़े सवालों का दिया खुलकर जवाब, कहा-अगर सामने वाला सही है और मेरे सभी...

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (48) ने लंबे समय तक बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरी। उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Apr 2024 11:06:56

सुष्मिता सेन ने शादी से जुड़े सवालों का दिया खुलकर जवाब, कहा-अगर सामने वाला सही है और मेरे सभी...

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (48) ने लंबे समय तक बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरी। उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। वह अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। पिछले कुछ सालों से वह बॉलीवुड में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। हालांकि सुष्मिता ने मनोरंजन की दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहे OTT प्लेटफॉर्म पर रंग जमा दिया है। उनकी वेब सीरीज ‘आर्या’ और ‘ताली’ खूब हिट रही।

‘आर्या’ के तो 3 पार्ट बन चुके हैं और सबको ही दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। सुष्मिता की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में रहती है। वह अपने रिलेशनशिप और बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। सुष्मिता ने हाल ही में शादी के प्लान को लेकर बात की। ‘इंडल्ज’ के साथ एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने कहा कि मेरी जिंदगी निश्चित रूप से एक खुली किताब रही है क्योंकि मैंने इसे बहुत ईमानदारी से और कभी-कभी निडर होकर जिया है।

इसलिए आप जो भी निर्णय लेते हैं, चाहे वे आपको चोट पहुंचाए, चाहे आपके साथ विश्वासघात हो, या चाहे आप गलत हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। शादी करने के सवाल पर सुष्मिता ने कहा कि मैं बिल्कुल शादी करूंगी। ये कभी भी 'कभी नहीं' वाली स्थिति नहीं थी। बायोलॉजिकल क्लॉक हो या सोसायटी के मापदंड, ये कभी भी शादी करने का सही कारण नहीं होता है। जहां तक मेरा सवाल है, अगर सामने वाला सही है और मेरे सभी मानकों पर खरा उतरता है, तो मैं शादी के बंधन में जरूर बंध जाऊंगी।

sushmita sen,actress sushmita sen,former miss universe sushmita sen,sushmita marriage,sushmita affairs,rohman shawl

रोहमन शॉल सहित इन हस्तियों के साथ रहा है सुष्मिता सेन का अफेयर

सुष्मिता से जब पूछा गया कि क्या शादी के बाद वह अपने एक्स के साथ दोस्ती रखेंगी, तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से। बहुत से लोग अपने पूर्व साथियों के दोस्त हो सकते हैं और नहीं जानते कि कहां रेखा खींचनी है या कहां सीमाएं तय करनी हैं लेकिन यह संभव है क्योंकि मैंने ऐसा होते देखा है और मैं अपने जीवन में भी इसे पाकर धन्य हूं।

उल्लेखनीय है कि सुष्मिता लंबे समय से रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप के चलते लाइमलाइट में हैं। साल 2018 में कपल ने डेटिंग शुरू की थी। हालांकि दोनों का साल 2021 में ब्रेकअप हो गया था, जिसकी घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से की थी। वैसे पिछले कुछ दिनों से वे कुछेक मौकों पर फिर से साथ नजर आए, जिससे लगता है कि उनका पैचअप हो गया है। सुष्मिता, रोहमन से 15 साल बड़ी हैं।

सुष्मिता एक ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिनके अफेयर्स तो कई रहे, लेकिन शादी किसी से भी नहीं हुई। सुष्मिता का नाम फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, होटल व्यवसायी संजय नारंग, एक्टर रणदीप हुड्डा, पॉपुलर सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री, निर्देशक मुदस्सर अजीज, पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, अनिल अंबानी, ललित मोदी और बिजनेसमैन रितिक भसीन के साथ जुड़ चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष