न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुष्मिता ने इसलिए बदली डेट ऑफ बर्थ, पलक की Photos पर फिदा हुए इब्राहिम ने दी यह रिएक्शन

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 7:08:02

2 News : सुष्मिता ने इसलिए बदली डेट ऑफ बर्थ, पलक की Photos पर फिदा हुए इब्राहिम ने दी यह रिएक्शन

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबरें लगातार चलती हैं। सुष्मिता को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। उन्हें अपने फैंस से काफी लगाव है। ऐसे में सुष्मिता कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। अब सुष्मिता ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हो रही है। दरअसल सुष्मिता ने अचानक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी डेट ऑफ बर्थ में बदलाव कर दिया।

सुष्मिता ने अपनी बायो में 27 फरवरी 2023 अपनी डेट ऑफ बर्थ रखी है। सुष्मिता ने इसे सैकंड डेट ऑफ बर्थ लिखा है। फैंस सोच में पड़ गए कि उनकी प्रिय एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया। सुष्मिता के इंस्टाग्राम पर बदली डेट ऑफ बर्थ से जुड़ी जानकारी उनके करीबी सूत्रों ने दी है। उन्होंने बताया कि सुष्मिता ने पिछले साल की शुरुआत में उनके साथ हुई एक जानलेवा घटना से जुड़े एक गहरे व्यक्तिगत महत्व का संकेत दिया है।

उल्लेखनीय है कि ये वो डेट है जिस दिन सुष्मिता को हार्ट अटैक आया था। सुष्मिता जब ‘आर्या 3’ की शूटिंग कर रही थी तब उन्हें अचानक से दिक्कत महसूस हुई थी। उन्होंने ये बात भी स्वीकार की थी। उन्होंने 6 महीने पहले ही मेडिकल टेस्ट कराया था तब उन्हें इस दिक्कत का जरा सा भी अहसास नहीं था। उनकी रिपोर्ट में सब कुछ ठीक था। स्ट्रेस टेस्ट भी ठीक था, फिर भी उन्हें हार्ट अटैक आया। बता दें कि सुष्मिता का जन्म 19 नवंबर 1975 को हुआ था।

सुष्मिता ने साल 1996 में थ्रिलर फिल्म ‘दस्तक’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘मैं हूं ना’, ‘बीवी नंबर वन’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘सिर्फ तुम’, ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ जैसी फिल्मों में काम किया। वह ‘ताली’, ‘आर्या’ जैसी वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सुष्मिता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह लंबे समय तक रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में थीं। सुष्मिता ने दो बेटियां गोद ली हैं।

पलक तिवारी ने शेयर की तस्वीरें तो फैंस लगा रहे पटौदी पैलेस की अटकलें

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी प्रोफेशनल फ्रंट के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। पलक एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम के साथ दोस्ती को लेकर भी खबरों में रहती हैं। इनकी नजदीकियों के चर्चे लंबे समय से हैं। हालांकि अब तक दोनों ने रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं की है।

इस बीच पलक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर पलक के फैंस के साथ इब्राहिम भी दिल हार बैठे। इब्राहिम ने जो रिएक्शन दी है, उसकी खूब चर्चा है। पलक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या पलक की ये तस्वीरें पटौदी पैलेस में ली गई हैं? पलक ने 4 फोटो शेयर की हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरा USPA मानसून।” इन तस्वीरों पर इब्राहिम ने फायर इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है। पलक ने जिस लोकेशन से ये तस्वीरें शेयर की हैं, वह बिल्कुल पटौदी पैलेस जैसी लग रही है। हालांकि पलक ने फोटो शेयर करते हुए लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी। पलक ग्रीन स्वेटशर्ट और ग्रे पजामा में नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क