न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं बहन ने शेयर किया यह वीडियो, फैंस भी चहेते स्टार को कर रहे याद

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। सुशांत भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वे फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jan 2024 11:03:24

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं बहन ने शेयर किया यह वीडियो, फैंस भी चहेते स्टार को कर रहे याद

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। सुशांत भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वे फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। मात्र 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सुशांत की आज रविवार को बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था। फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वे उनकी अदाकारी वाली फिल्मों के सीन और गाने के साथ उनकी फोटो शेयर कर रहे हैं।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति उन्हें अक्सर याद करती रहती हैं और वह भला आज का मौका कैसे चूक सकती थीं। श्वेता ने सुशांत पर प्यार लुटाने वाला वीडियो शेयर कर सबको भावुक कर दिया। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला है। इसमें श्वेता ने सुशांत के हैप्पी मोमेंट्स का कोलाज बनाकर शेयर किया है।

श्वेता ने कैप्शन में लिखा, “मेरे सोना से भाई को जन्मदिन मुबारक हो। लव यू.. फॉरएवर..उम्मीद है कि आज भी आप लाखों दिलों में बसते हैं और उन्हें कुछ अच्छा करने और अच्छा बनने के लिए मोटिवेट करते होंगे। हमें रास्ता दिखाने वाले स्टार को जन्मदिन मुबारक हो, आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाए. #हैप्पीबर्थडेसुशांतसिंहराजपूत सुशांत डे #सुशांतमून।'' श्वेता का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सुशांत ने छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी मचाई थी धूम

कोरोनाकाल के दौरान 14 जून 2020 को सुशांत ने मुंबई स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा। सुशांत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड स्टार्स से लेकर उनके करोड़ों फैंस को उनकी कमी खलती है। सुशांत के परिवारवालों के लिए तो उनकी मौत एक बड़ा हादसा बनकर आया था।

सुशांत इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार रहे। सबसे पहले उन्हें टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से नेम-फेम मिला। इस शो में वे एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के अपोजिट रोल में थे। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी थे। इसके बाद सुशांत ने बॉलीवुड में एंट्री ली और वहां भी अपनी प्रतिभा साबित की। उन्होंने ‘काई पो छे’ से फिल्मी करिअर शुरू किया।

सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘एमएस धोनी’, ‘राबता’, ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’, ‘केदारनाथ’, ‘सोनचिड़िया’, ‘छिछोरे’, ‘ड्राइव’ और ‘दिल बेचारा’ में नजर आए। फिल्म ‘दिल बेचारा’ सुशांत के निधन के बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम