न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवेक को फिल्मों में लाने के लिए सुरेश ने बेले खूब पापड़, इस एक्टर को है स्मृति की बेहतर वापसी का भरोसा

बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सुरेश ओबेरॉय (77) ने कुबूल किया है कि बेटे विवेक ओबेरॉय (47) को फिल्मों में लाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 11:54:42

2 News : विवेक को फिल्मों में लाने के लिए सुरेश ने बेले खूब पापड़, इस एक्टर को है स्मृति की बेहतर वापसी का भरोसा

बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सुरेश ओबेरॉय (77) ने कुबूल किया है कि बेटे विवेक ओबेरॉय (47) को फिल्मों में लाने के लिए उन्हें खूब पापड़ बेलने पड़े थे। सुरेश ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने बचपन से ही विवेक की परवरिश ऐसे की थी कि वो एक एक्टर बने। इसके लिए मैंने अपने लिंक्स का इस्तेमाल किया। मैंने FTII के पासआउट एक्टर्स से विवेक को गाइडेंस दिलवाई। इसके अलावा मैंने विवेक को एक्टिंग क्लासेस भी दिलवाई।

एक वक्त ऐसा था जब मैं विवेक की तस्वीरें लिए फिल्म प्रोड्यूसर्स के ऑफिस के बाहर बैठा रहता था। ये मेरी लाइफ का दूसरा स्ट्रगल था। मेरी ये मेहनत काम आई और दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने विवेक को अपनी फिल्म ‘कंपनी’ में ब्रेक दिया। इसमें विवेक की एक्टिंग को पसंद भी किया गया। उल्लेखनीय है कि सुरेश इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘एनिमल’ थी, जो सुपरहिट रही। वे कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ में भी थे।

दूसरी ओर, विवेक फिलहाल किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिख रहे। वे पिछले दिनों रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्ला शेट्टी के साथ नजर आए थे। विवेक का झुकाव इन दिनों हिंदी से ज्यादा अन्य भाषाओं के सिनेमा की ओर है। पिछले कुछ समय में वे तेलुगू फिल्म ‘खुदीराम बोस’ और मलयालम फिल्म ‘कड़वा’ में दिखे हैं।

suresh oberoi,actor suresh oberoi,vivek oberoi,actor vivek oberoi,sudhanshu pandey,smriti irani,sudhanshu smriti,smriti amethi

स्मृति ईरानी को अमेठी से झेलनी पड़ी हार, एक्टर सुधांशु पांडे ने लिखा...

टीवी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी (48) को हाल ही लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद स्मृति ने एक भावुक नोट लिखा था। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में बताते हुए उनके प्रति जनता के विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने स्मृति के प्रयासों की सराहना की।

अब ‘अनुपमा’ फेम अभिनेता सुधांशु पांडे ने भी स्मृति का समर्थन किया है। सुधांशु ने स्मृति की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “आपने हमेशा देश का सम्मान बढ़ाया है और हमारे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा रही हैं। आप और भी बेहतर वापसी करेंगी। जय महाकाल...जय श्री राम...

उल्लेखनीय है कि भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वालीं स्मृति कांग्रेस नेता किशोरीलाल शर्मा से हार गईं। स्मृति साल 2003 में भाजपा से जुड़ी थीं। उन्होंने मई 2019 से जून 2024 तक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में कार्य किया। स्मृति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से प्रसिद्धि मिली। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क