न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 12 साल बाद भी एडल्ट स्टार का टैग नहीं हटने से दुखी हैं सनी, यूट्यूब पर बैन हुआ वेब शो ‘बरजख’

एक्ट्रेस सनी लियोनी को बॉलीवुड में कदम रखे एक दशक से भी ज्यादा समय हो गया है। साल 2012 में सनी सबसे पहले ‘जिस्म’ फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 8:36:06

2 News : 12 साल बाद भी एडल्ट स्टार का टैग नहीं हटने से दुखी हैं सनी, यूट्यूब पर बैन हुआ वेब शो ‘बरजख’

एक्ट्रेस सनी लियोनी को बॉलीवुड में कदम रखे एक दशक से भी ज्यादा समय हो गया है। साल 2012 में सनी सबसे पहले ‘जिस्म’ फिल्म में नजर आईं। इसके बाद सनी ने ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘मस्तीजादे’, ‘जैकपॉट’, ‘वन नाइट स्टैंड’, ‘कुछ कुछ लोचा है’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि सनी की भारत में एंटरटेनमेंट जगत में एंट्री साल 2011 में रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के 5वें सीजन से हुई थी।

शो के बाद फिल्ममेकर्स के बीच उनकी डिमांड बढ़ गई थी। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने इस बात पर पीड़ा जताई कि आज भी उनके ऊपर लगा हुआ एडल्ट स्टार का टैग पूरी तरह से धुल नहीं पाया है। 12 साल बाद भी लोगों की मानसिकता नहीं बदली है। बता दें कि पहले सनी एडल्ट फिल्मों में काम करती थीं और वह टैग उन पर अब भी लगा हुआ है। सनी ने गैलटा इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि जब मैं शुरू-शुरू में भारत आई थीं तब मुझ पर यह टैग हावी था।

उस समय की बात समझ में आती है, लेकिन अब करीब 12 साल बीत जाने के बावजूद लोग उसे भूल नहीं पाए हैं। यह कहीं ना कहीं दिक्कत पैदा करने वाला होता है। अगर आप इस चीज को अब तक फॉरवर्ड करोगे तो कैसे हम सब आगे बढ़ेंगे। तो अब हाई टाइम है। अब इसमें किसी को इंट्रेस्ट नहीं होना चाहिए। सबको पता है मेरी लाइफ में क्या हुआ है। लेकिन अब सब हम काम के साथ काफी आगे बढ़ गए हैं।

सनी ने इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में भी कहा था कि मैं भी इंसान हूं, यकीनन उस टैग की वजह से मुझे भी तकलीफ होती है। लेकिन कोई कितनी भी दीवार खड़ी कर ले मैं खुद को भावनात्मक रूप से खुश रखती हूं और मुझे लगता है मैं बेहद खुशनसीब हूं, क्योंकि मेरा परिवार और मुझे चाहने वाले लोग मिले हैं। सनी का रियल नेम करणजीत कौर वोहरा है। वह पहले अमेरिका में रहती थीं। सनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही अनुराग कश्यप के प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।

sunny leone,actress sunny leone,sunny bigg boss 5,jism movie,sunny films,web series barzakh,pakistani series barzakh,fawad khan,sanam saeed

फवाद और सनम के वेब शो ‘बरजख’ को चाहने वालों को लगा झटका

पाकिस्तान के सुपरस्टार फवाद खान और एक्ट्रेस सनम सईद पिछले कई दिनों से अपने नए वेब शो ‘बरजख’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच शो के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है। हंगामे के चलते इसे यूट्यूब पर बैन कर दिया गया है। हालांकि इसे ओटीटी ऐप पर देखा जा सकता है। शो 19 जुलाई से ‘जिंदगी’ चैनल पर शुरू हुआ था। ये ‘जिंदगी’ चैनल के यूट्यूब के अलावा OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर भी स्ट्रीम हो रहा है।

‘जिंदगी’ चैनल के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा गया है, “हम, जिंदगी और टीम बरजख शो को मिले अटूट प्यार और समर्थन के लिए दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। ये एक ऐसा शो है, जो हर जगह के लोगों को एक साथ लाने के लिए बनाया गया था लेकिन पाकिस्तान में मौजूदा जन भावना के मद्देनजर हमने 9 अगस्त से YouTube पाकिस्तान से 'बरजख' को स्वेच्छा से वापस लेने का निर्णय लिया है।”

बता दें ये एक फैंटेसी ड्रामा सीरीज है, जिसका डायरेक्शन आसिम अब्बासी ने किया है। वेब सीरीज की कहानी सैफुल्लाह (फवाद) और शहरजाद (सनम) के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें 76 साल के एक व्यक्ति को भी दिखाया गया है जो अपने पहले प्यार से शादी करना चाहता है और उसने उसे दूसरी दुनिया से निकालने की ठान ली है। इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं। इस शो को लेकर विवाद उस वक्त शुरू हो गया था जब एक एपिसोड के दौरान शो में सैफुल्लाह का किरदार निभा रहे फवाद और लोरेंजो का रोल कर रहे फ्रैंको गियुस्ती के बीच इंटिमेट सीन दिखाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री