न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वाराणसी में भक्ति के रंग में नजर आईं सनी, इधर-अर्जुन ने बेकहम से ज्यादा हाइट पर ट्रोलर्स को दिया जवाब

एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन खुद की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 1:01:08

2 News : वाराणसी में भक्ति के रंग में नजर आईं सनी, इधर-अर्जुन ने बेकहम से ज्यादा हाइट पर ट्रोलर्स को दिया जवाब

एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन खुद की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी एक्टिविटीज फैंस के लिए शेयर करती हैं। सनी ने भले ही बॉलीवुड में बहुत ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी कोई भी खबर बहुत तेजी से वायरल हो जाती है। सनी हाल ही में उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी पहुंचीं।

वहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के साथ-साथ गंगा आरती में भी शिरकत की। सनी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके अलावा काशी यात्रा के दौरान सनी के कई फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं। दरअसल सनी अपने नए म्यूजिक एल्बम ‘थर्ड पार्टी’ के प्रमोशन को लेकर वाराणसी पहुंची हैं।

एल्बम में उनके साथ IAS अभिषेक सिंह ने काम किया है। एल्बम 15 नवंबर को रिलीज हो चुका है। वाराणसी में अभिषेक भी सनी के साथ नजर आए। सनी ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि किसी भी काम को करने के लिए पैशन होना चाहिए। अगर मौका मिला तो मैं धार्मिक फिल्मों में भी काम करूंगी, लेकिन इस तरह की फिल्में बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए।

अर्जुन कपूर की डेविड बेकहम से ज्यादा हाइट मानने को तैयार नहीं यूजर्स

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का सेमीफाइनल खेला गया था। मैच के बाद अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम व उनके पति आनंद आहूजा ने अपने घर इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम के सम्मान में एक पार्टी आयोजित की थी। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए।

पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ सोनम के चचेरे भाई अर्जुन कपूर भी पहुंचे। उन्होंने बेकहम संग फोटोज क्लिक करवाई। ये फोटो जब सोशल मीडिया पर सामने आई तो यूजर्स ने अर्जुन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल फोटो में अर्जुन, डेविड से कुछ लंबे नजर आ रहे हैं। ऐसे में यूजर्स ने उनके कद को फेक कहा और कुछ ने उनसे इस फेक हाइट का कारण भी पूछा।

एक ने लिखा- “बेकहम की लंबाई 183 सेंटीमीटर है, जबकि अर्जुन तो सिर्फ 178 सेंटीमीटर है, फिर वो लंबा कैसे?” एक और ने लिखा-“भाई बूट्स पहनकर लंबा बन रहा है।” एक और ने लिखा-“पंजे पर खड़े होकर फोटो ली है।” अर्जुन ने ट्रोल करने वालों को दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि मैं 183 सेमी का हूं जो 6 फीट से थोड़ी ज्यादा है इसलिए हर पढ़ी हुई बात पर यकीन नहीं करना चाहिए। बता दें कि बेकहम की हाइट 175 सेंटीमीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे