न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : केरल यूनिवर्सिटी में इसलिए लगी सनी के स्टेज शो पर रोक, जिम में पसीना बहाती दिखीं 85 साल की एक्ट्रेस

सनी लियोन (43) बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना चुकी हैं। सनी को कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। सनी को भारतीय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 2:09:59

2 News : केरल यूनिवर्सिटी में इसलिए लगी सनी के स्टेज शो पर रोक, जिम में पसीना बहाती दिखीं 85 साल की एक्ट्रेस

सनी लियोन (43) बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना चुकी हैं। सनी को कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। सनी को भारतीय मनोरंजन जगत में साल 2011 में ‘बिग बॉस 5’ में शिरकत करने के बाद पहचाना जाने लगा। सनी की पहली फिल्म साल 2012 में आई ‘जिस्म 2’ थी। बहरहाल सनी से जुड़ी खबर ये है कि केरल यूनिवर्सिटी में उनका स्टेज शो होने वाला था। हालांकि यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने कार्यवत्तोम कैंपस में स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इसकी इजाजत नहीं दी।

बुधवार को रजिस्ट्रार को इस निर्णय से अवगत करा दिया गया। कॉलेज 5 जुलाई को स्टेज शो करने की तैयारी कर रहा था। यूनिवर्सिटी से अनुमति प्राप्त किए बिना कार्यक्रम आयोजित करने के कॉलेज यूनियन के निर्णय का प्रशासन ने कड़ा विरोध किया है। कॉलेज कैंपस परिसर में डीजे नाइट पर भी प्रतिबंध है। सूत्रों का कहना है कि कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (CUSAT) में पिछले दिनों आयोजित एक समारोह में हुई भगदड़ की घटना के बाद सरकार ने ऐसे किसी भी आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया था।

उस घटना में 4 लोगों की जान चली गई थी और 50 लोग घायल हो गए थे। ऐसे आयोजनों पर रोक के बावजूद इंजीनियरिंग कॉलेज यूनियन ने सनी के कार्यक्रम की मेजबानी करने की योजना बनाई थी। कुलपति ने कॉलेज के इस कदम पर कड़ा रुख अपनाया। बता दें कि सनी केरल में काफी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, खासकर युवाओं के बीच। कई साल पहले सनी अपने परिवार के साथ तिरुवनंतपुरम घूमने गई थीं। सनी अपने पति और बच्चों के साथ पूवार के एक रिसॉर्ट में रुकी थीं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार दिखे। सनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म मलयालम भाषा की ‘मृदु भावे ध्रुदा क्रुथ्ये’ थी।

पिलेट्स ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने शेयर किया एक्ट्रेस हेलन का वीडियो

हेलन ने 70-80 के दशक में अपनी अपनी खूबसूरत अदाओं और दमदार अभिनय का खूब जादू चलाया। हेलन जब गानों पर थिरकती थीं तो बड़ी-बड़ी हीरोइनों की छुट्टी कर देती थीं। हेलन मशहूर लेखक सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं। अब हेलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह 85 साल की उम्र में जिम में पसीना बहाती दिख रही हैं। प्रसिद्ध पिलेट्स ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हेलन का एक वीडियो डाला है, जिसमें पिलेट्स करने के बारे में बात की गई है।

हेलन ने साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है। क्लिप में हेलन को ट्रेनर की देखरेख में कई एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद हेलन ने बात भी की। हेलन ने कहा कि ऐसा करने से मैं बहुत ऊर्जावान, बहुत खुश महसूस करती हूं और हर दिन का इंतजार करती हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इससे मुझे खुशी मिलती है। मुझे नशा करने के लिए शराब पीने या धूम्रपान करने की जरूरत नहीं है।

पिलेट्स से मुझे बहुत खुशी मिलती है। मुझे यहां आना अच्छा लगता है। मैं सभी ट्रेनर्स का धन्यवाद देती हूं जो मेरी ऐसा करने में मदद कर रहे हैं। बता दें कि हेलन एंग्लो इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां बर्मा की थीं। एक समय उनके आइटम नंबर के बिना फिल्में अधूरी मानी जाती थीं। हेलन आखिरी बार साल 2012 में फिल्म ‘हीरोइन’ में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क