न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : डीपफेक वीडियो की शिकार हो चुकीं सनी लियोन ने दी यह सलाह, इमरान ने खरीदी यह करोड़ों की कार

पिछले साल साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रश्मिका मंदाना के बाद बॉलीवुड की भी कई एक्ट्रेस के अश्लील डीपफेक वीडियो वायरल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jan 2024 2:18:43

2 News : डीपफेक वीडियो की शिकार हो चुकीं सनी लियोन ने दी यह सलाह, इमरान ने खरीदी यह करोड़ों की कार

पिछले साल साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रश्मिका मंदाना के बाद बॉलीवुड की भी कई एक्ट्रेस के अश्लील डीपफेक वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया। यहां तक कि सरकार भी इसके खिलाफ सख्ती बरतने के लिए कमर कस चुकी है। अब एक्ट्रेस सनी लियोन ने डीपफेक वीडियो के बारे में एक खुलासा किया है। सनी भी इस स्थिति से गुजर चुकी हैं। सनी ने हाल ही में इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि यह एक खतरा है जो लंबे समय से चला आ रहा है।

यह कोई हालिया मुद्दा नहीं है, जैसा कि कई लोग मानते हैं। ये चीजें मेरे साथ हुई हैं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचतीं। मैं इसे मनोवैज्ञानिक या मानसिक रूप से प्रभावित नहीं होने देती लेकिन कुछ यंग लड़कियां भी होती हैं जिन्हें कभी-कभी कलंक का सामना करना पड़ता है। फिर भी उन्हें समझना चाहिए कि यह उनकी गलती नहीं है।

उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। अगर ऐसा कुछ होता है, तो वे हमेशा साइबर सेल में जा सकती हैं और अधिकारियों को इस मामले के बारे में जानकारी दे सकती हैं। लड़कियों को बताना होगा कि उनकी पहचान और समानता का दुरुपयोग किया गया है। पुलिस कार्रवाई करेगी। और यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी तकनीकी सहायता उपलब्ध है जहां आप इन मुद्दों की रिपोर्ट कर सकते हैं।

सिस्टम आपके साथ है, आपको बस इसे करने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि डीपफेक वीडियो में असल इंसान की शक्ल पर दूसरे इंसान का चेहरा लगा दिया जाता है। लोग इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से करते हैं। फोटो और वीडियो के साथ ऐसे छेड़छाड़ की जाती है कि पता ही नहीं लग पाता कि ये असली है या नकली।

इमरान हाशमी को पैपराजी ने रोल्स रॉयस घोस्ट के साथ कैमरे में किया कैद

एक्टर इमरान हाशमी कई सालों से फिल्मों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इमरान की पिछली फिल्म दिवाली (12 नवंबर) को रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ थी, जिसमें उन्होंने अपनी लवर बॉय की इमेज के विपरीत विलेन का किरदार निभाया था। इस बीच इमरान ने एक काले रंग की लग्जरी कार रोल्स रॉयस घोस्ट खरीदी है।

रोल्स रॉयस ब्लैक बैज घोस्ट भारत की सबसे महंगी कारों की लिस्ट में शामिल है, जिसका लिमिटेड एडिशन ही तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 12 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इमरान को गुरुवार (11 जनवरी) को अपनी न्यू ब्रैंड कार में सवारी का मजा लेते हुए देखा गया। पैपराजी ने इमरान की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इमरान हाल ही में फरहान अख्तर की मूवी ‘डॉन 3’ का हिस्सा बनने को लेकर सुर्खियों में थे। इमरान इस साल पवन कल्याण की महाकाव्य एक्शन फ्लिक ओजी के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शुरुआत करेंगे। हाल ही में शाहरुख खान ने भी रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका