न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की के भाई और कैटरीना की बहन कर रहे डेट! फिर साथ दिखे इब्राहिम और पलक, फैंस लगा रहे अटकलें

अभिनेता विक्की कौशल ने साल 2021 के आखिर में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ शादी की थी। कैटरीना की देवर सनी कौशल के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 1:28:45

विक्की के भाई और कैटरीना की बहन कर रहे डेट! फिर साथ दिखे इब्राहिम और पलक, फैंस लगा रहे अटकलें

अभिनेता विक्की कौशल ने साल 2021 के आखिर में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ शादी की थी। कैटरीना की देवर सनी कौशल के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर गोल्स देते दिखते हैं। सनी की कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ के साथ भी अच्छी बोंडिंग देखने को मिल रही है। बीते दिनों पहली बार दोनों साथ नजर आए। अब एक बार फिर वे एक साथ कैमरे में कैद हो गए।

दरअसल रविवार रात सनी, इसाबेल के साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किए गए। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। इस दौरान इसाबेल ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट के साथ डेनिम टॉप में नजर आईं। कम मेकअप और खुले बाल में इसाबेल ग्लैमरस लग रही थीं। सनी ब्लू डेनिम जींस के साथ स्काई ब्लू शर्ट में जंच रहे थे। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है।

फैंस उनकी डेटिंग की अटकलें लगा रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि सनी का नाम पिछले काफी समय से एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ लिया जा रहा है। हालांकि इन दिनों वे साथ नहीं दिखे। वैसे दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। शरवरी को ‘बंटी और बबली 2’ तथा इसाबेल को सूरज पंचोली के साथ ‘टाइम टू डांस’ फिल्म में देखा गया था।

sunny kaushal,isabelle kaif,ibrahim ali khan,palak tiwari,vicky kaushal,katrina kaif,saif ali khan,shweta tiwari

कई बार साथ नजर आ चुके हैं इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने इसी साल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पलक अक्सर रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पलक फिलहाल एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को डेट कर रही हैं। दोनों को हाल ही में बांद्रा में स्पॉट किया गया, जिससे एक बार फिर दोनों के रिश्ते की अफवाहें तेज हो गईं।

इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पहले तो पलक एंट्री करती हैं। इसके तुरंत बाद वहां पर इब्राहिम आते हैं। वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। पलक ने नाइट आउट के लिए डेनिम आउटफिट पहना था, जिसे उन्होंने लॉन्ग मैचिंग बूट्स के साथ पेयर किया था। उन्होंने सिल्वर चेन स्ट्रैप के साथ एक ब्लू बैग कैरी किया था।

इब्राहिम ने व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे डेनिम के साथ स्नीकर्स पहन रखे थे। आपको बता दें कि पलक व इब्राहिम को हाल ही में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की सगाई के दौरान भी साथ-साथ देखा गया था। पलक ने कई इंटरव्यू में इब्राहिम को अच्छा दोस्त बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार