न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी को बड़े भाई सनी देओल ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, अब इस फिल्म में नजर आ सकते हैं ‘एनिमल’ फेम अभिनेता

एक्टर बॉबी देओल आज शनिवार (27 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉबी 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 11:06:00

बॉबी को बड़े भाई सनी देओल ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, अब इस फिल्म में नजर आ सकते हैं ‘एनिमल’ फेम अभिनेता

एक्टर बॉबी देओल आज शनिवार (27 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉबी 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके बड़े भाई सनी देओल के साथ उनकी काफी मजबूत बोंडिंग है ऐसे में उन्होंने खास अंदाज में बॉबी को बर्थडे विश किया है। सनी ने बॉबी पर प्यार लुटाने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया।

सनी ने बॉबी के साथ एक नहीं कई फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे अपने छोटे भाई पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों भाई प्यार से गले मिल रहे हैं। दूसरी तस्वीर पिछले साल आए करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण-8' की है। एक फोटो में दोनों एक्टर पिता और गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ पोज दे रहे हैं। इन फोटो को साझा करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो माई लिटिल लॉर्ड बॉबी।”

अभिनेता राहुल देव ने बॉबी को विश करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो बॉब्स, ढेर सारा प्यार।” पोपी जब्बल ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ बॉबी को जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि पिछले साल ‘एनिमल’ फिल्म के बाद से बॉबी लाइमलाइट में हैं। फिल्म सुपरहिट रही और विलेन का रोल करने के बावजूद बॉबी फैंस का प्यार पाने में सफल रहे।

बॉबी ने साल 1995 में ‘बरसात’ फिल्म के साथ शुरू किया था करिअर

बॉबी देओल को कई रोल ऑफर किए जा रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार बॉबी अब डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। बॉबी इसमें कुंभकरण की भूमिका के लिए निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा बहुत जल्द ही बॉबी वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ में भी नजर आएंगे। ‘आश्रम’ के शुरुआती दोनों पार्ट काफी सफल रहे हैं और इनमें ‘बाबा निराला’ के किरदार में बॉबी की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।

बॉबी ने अपने 28 साल लंबे करिअर में करीब 45 फिल्में की हैं, लेकिन इतने लंबे करिअर में 'एनिमल' ही ऐसी फिल्म है जो कि उनकी पहली ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इससे पहले उनकी सिर्फ 6 फिल्में ‘बरसात’, ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘हाउसफुल 4’ हिट रही थीं। बॉबी के एक्टिंग करिअर की शुरुआत महज 8 साल की उम्र में ही हो गई थी। वे 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘धरम-वीर’ में चाइल्ड आर्टिस्ट थे। साल 1995 में बतौर हीरो उन्होंने फिल्म ‘बरसात’ से डेब्यू किया था जिसमें उनके अपोजिट दिवंगत राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम