न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजकुमार कोहली की प्रेयर्स मीट में सनी देओल हंसे तो फंसे! Video Viral, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे ट्रोल

फिल्मों में खतरनाक एक्शन रोल निभाने वाले सनी देओल असल जिंदगी में काफी भावुक और संवेदनशील किस्म के इंसान हैं। कई मौकों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 12:54:05

राजकुमार कोहली की प्रेयर्स मीट में सनी देओल हंसे तो फंसे! Video Viral, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे ट्रोल

फिल्मों में खतरनाक एक्शन रोल निभाने वाले 66 वर्षीय सनी देओल असल जिंदगी में काफी भावुक और संवेदनशील किस्म के इंसान हैं। कई मौकों पर देखा गया है कि उनके आंसू छलक पड़ते हैं। चाहे पुराने दिनों की बात हो या फिर उनके रिश्तों की घनिष्ठता की, सनी की भावनाएं बाहर आ जाती हैं। ऐसे में उन्हें हमेशा फैंस की हमदर्दी मिलती है, लेकिन इस बार उनसे एक चूक हो गई। सनी की एक ‘गलत’ रिएक्शन उन पर भारी पड़ गई और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल रविवार (26 नवंबर) को एक्टर अरमान कोहली ने अपने दिवंगत पिता व दिग्गज फिल्म डायरेक्टर व प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस मौके पर राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए सनी, जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, विंदू दारा सिंह सहित कई मशहूर सितारे पहुंचे।

इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सनी के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसमें हम सबसे पहले सनी को विंदू और कुछ अन्य लोगों के साथ बातचीत करते हुए वहां से निकलते हुए देख सकते हैं। सनी हंसते हुए नजर आए और अरमान उनके सामने खड़े दिखे।

नेटिजंस ने ‘गदर’ स्टार सनी देओल की लगाई क्लास

नेटिजंस की सनी की यह हरकत बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। वे उन्हें घेरते हुए अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, "बेशर्मी, मृत व्यक्ति के बेटे के सामने इस तरह हंसना।" दूसरे ने लिखा, “प्रार्थना सभा में कौन इतना हंसता है? बेशर्म।” तीसरे ने लिखा, “बेशर्मी की हद है। मृत आदमी के बेटे के सामने इस तरह हंस रहे हैं।” चौथे ने लिखा, “आपसे यह उम्मीद नहीं थी।” पांचवें ने लिखा, “अंतिम संस्कार में इस दयनीय रवैये को देखकर बहुत दुख हुआ।” छठे ने लिखा, “ये कौनसी शोक सभा है भाई।”

सातवें ने लिखा, “एक फिल्म गलती से हिट क्या हो गई कि इन्हें होश नहीं कि ये खड़े कहां है?” आठवें ने लिखा, “सनी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। किसी के मरने पर तुम्हें हंसी आ रही है?” उल्लेखनीय है कि 'बिग बॉस 7' फेम अरमान के पिता राजकुमार कोहली का 24 नवंबर को 93 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में अरमान को रोते हुए देखा गया। वे आंसुओं पर काबू नहीं रख पा रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे