न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता धर्मेंद्र को इलाज के लिए अमेरिका ले गए सनी देओल, बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘गदर 2’ की चमक

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत नासाज है। 'इंडिया टुडे' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उनके बेटे एक्टर सनी देओल उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 11:57:47

पिता धर्मेंद्र को इलाज के लिए अमेरिका ले गए सनी देओल, बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘गदर 2’ की चमक

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत नासाज है। 'इंडिया टुडे' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उनके बेटे एक्टर सनी देओल उन्हें इलाज के लिए अमेरिका लेकर गए हैं। सनी ने अपने काम से ब्रेक लिया है और पिता की हेल्थ पर फोकस करने का फैसला किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सनी पिता के साथ वहां 20 दिनों तक रहेंगे।

एक सोर्स के हवाले से बताया गया है कि धर्मेंद्र की उम्र 87 साल है, जिससे उन्हें हेल्थ से संबंधित कुछ-न-कुछ दिक्कतें होती रहती हैं। बस उसी के लिए वे अमेरिका गए हैं। उनका ट्रीटमेंट 15 से 20 दिनों तक चलेगा। इसलिए तब तक ये दोनों वहीं रहेंगे। साथ ही ये भी कहा गया कि घबराने की कोई बात नहीं है। सब ठीक है। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोग उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन फोटो और वीडियो शेयर कर खुद से जुड़ी गतिविधियों से अपडेट कराते हैं। ऐसे में फैंस के साथ उनकी स्पेशल बोंडिंग हो गई है। धर्मेंद्र 28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे।

sunny deol,dharmendra,health treatment,gadar 2,box office collection,sunny dharmendra,jawan,ameesha patel

‘गदर 2’ : भारत के साथ पूरी दुनिया में पड़ा है कमाई पर बड़ा असर

65 साल के सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ऊपर का समय हो गया है। हालांकि ‘जवान’ के रिलीज होने के बाद से फिल्म की कमाई करोड़ों से लाखों में आ गई है। अब ‘गदर 2’ का 32वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने सोमवार (11 सितंबर) को मात्र 75 लाख का कलेक्शन किया। इसका टोटल कलेक्शन 514.60 करोड़ रुपए हो गया है।

गौरतलब है कि ‘गदर 2’ सबसे जल्दी 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म है। हालांकि अब धीरे-धीरे फिल्म का कलेक्शन गिर रहा है। वर्ल्डवाइड 'गदर 2' ने जल्दी ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और उसका अगला टारगेट 700 करोड़ की कमाई करने का था, लेकिन अब वहां तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है। इसने सोमवार को महज 2 करोड़ कमाए। दुनियाभर में अब तक 'गदर 2' ने टोटल 672 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार