न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बात पर आ गए सनी देओल के आंसू, देखें Video, ‘जेलर’ एक्टर जी मारीमुथु का कार्डियक अरेस्ट से निधन

एक्टर सनी देओल इस समय 'गदर 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए फैंस से जबरदस्त प्यार और प्रशंसा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 1:26:37

इस बात पर आ गए सनी देओल के आंसू, देखें Video, ‘जेलर’ एक्टर जी मारीमुथु का कार्डियक अरेस्ट से निधन

एक्टर सनी देओल इस समय 'गदर 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए फैंस से जबरदस्त प्यार और प्रशंसा मिल रही है। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी बहुत ज्यादा भावुक हो गए। दरअसल 65 वर्षीय सनी जैसे ही शो में पहुंचे, वैसे ही लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया ऐसे में वो भावनाओं को काबू में नहीं रख सके और उनके आंसू आ गए।

सनी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। इसमें शो के होस्ट ने उनसे पूछा कि उनके आंखों में आंसू हैं, यह सुनकर सनी और ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद सनी कहते हैं कि जिस तरह से ये लोग खुश हो रहे हैं जो मैंने किया है, तो यकीन नहीं हो रहा मैं इसके लायक हूं या नहीं, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं इसके लायक हूं। सनी के इस वीडियो पर हर ओर से रिएक्शन आ रही है।

‘गदर 2’ में उनकी को एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने लिखा, 'हमारी इंडस्ट्री के सबसे विनम्र सुपरस्टार और पूरा देश उन्हें प्यार करता है।' बॉबी देओल ने अपने बड़े भाई के लिए लिखा, 'लव यू भैया।' वहीं दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर ने लिखा, 'दुनिया मानेगी कि आप बहुत सेंसिटिव हैं क्योंकि आप बहुत अच्छे इंसान हैं।' गौरतलब है कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'गदर 2' भारत में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है।

जी मारीमुथु स्टूडियो में सहयोगी के साथ कर रहे थे टीवी शो के लिए डबिंग

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ में नजर आए एक्टर जी मारीमुथु का आज शुक्रवार (8 सितंबर) सुबह निधन हो गया। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। यह खबर जानने के बाद उनके फैंस और साथी कलाकार सदमे में हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक्स (ट्विटर) पर मारीमुथु के निधन की पुष्टि की।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- "शॉकिंग! पॉपुलर तमिल कैरेक्टर एक्टर मारीमुथु का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया... हाल ही में। उन्होंने अपने टीवी सीरियल डायलॉग्स से काफी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली थी... भगवान उनकी आत्मा को शांति दें!" एक अन्य ट्वीट में रमेश बाला ने लिखा, "वह 57 वर्ष के थे..."

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जी मारीमुथु अपने सहयोगी कमलेश के साथ चेन्नई के स्टूडियो में टीवी शो 'एथिर नीचल' के लिए डबिंग कर रहे थे। डबिंग के दौरान वो गिर पड़े। जब उन्हें वडापलानी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जाया गया, तो डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मौत हो चुकी थी। उल्लेखनीय है कि मारीमुथु ने 'जेलर' में खलनायक के साइडकिक्स का किरदार निभाया था।

मारीमुथु को तमिल टेलीविजन सीरीज में एथिरनीचल के रोल में काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। उन्होंने फिल्ममेकर मणिरत्नम सहित अन्य कई लोगों के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। उनके परिवार में उनकी पत्नी बैकियालक्ष्मी और दो बच्चे अकिलन और ईश्वर्या हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार