न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2015 में बनने वाली थी ‘बॉर्डर 2’ लेकिन...सनी देओल ने फैन पर चिल्लाने का कारण भी बताया

सनी देओल सालों से अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। सनी ने रोमांटिक फिल्म ‘बेताब’ के साथ करिअर शुरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 12:00:25

2015 में बनने वाली थी ‘बॉर्डर 2’ लेकिन...सनी देओल ने फैन पर चिल्लाने का कारण भी बताया

सनी देओल सालों से अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। सनी ने रोमांटिक फिल्म ‘बेताब’ के साथ करिअर शुरू किया था, जो सुपरहिट रही। हालांकि इसके बाद सनी ने ट्रैक चेंज करते हुए एक्शन फिल्मों पर फोकस किया। उन्हें अधिकतर फिल्मों में एंग्री यंग मैन के किरदार में देखा गया, जो किसी भी प्रकार की अव्यवस्था के प्रति अकेला ही दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में सफल रहता है। उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

वे अब 65 बरस के हो गए हैं, लेकिन आज भी उनकी गुस्सैल तेवर वाले हीरो की इमेज ही पसंद की जा रही है। ‘गदर 2’ से यह बात साबित हो चुकी है। सनी ने पाकिस्तान के खिलाफ देशभक्ति से जुड़ी एक और सुपरहिट मूवी ‘बॉर्डर’ में काम किया था। यह फिल्म 1997 में आई थी। अब सनी ने ‘बॉर्डर 2’ पर बात की है। दरअसल सनी जब पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ पर पहुंचे तो उनसे ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि सुनने में तो मुझे भी आया है कि बॉर्डर का सीक्वल आ रहा है।

यह हम बहुत पहले करने वाले थे... 2015 में। पर फिर मेरी पिक्चर नहीं चली तो लोग घबराकर नहीं बनाना चाह रहे थे। अब सब बोल रहे कि हमें करनी है। उस फिल्म के कैरेक्टर बड़े प्यारे थे। मैं कोई फिल्म देखता हूं तो मुझे लगता है कि मुझे उन कैरेक्टर्स का एक्सटेंशन मिले। वो करने का दिल तो बहुत करता है लेकिन कहानी भी वैसी होनी चाहिए जिससे वो कैरेक्टर को एक जस्टिफिकेशन दे। जिससे लोग जो उम्मीद लेके जा रहे हैं कि हमें मजा मिले, वो मजा उन्हें मिले जैसे उनको ‘गदर 2’ में मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि साल 2015 में सनी की मूवी 'आई लव न्यू ईयर' नहीं चली थी। इसमें उनके अपोजिट कंगना रनौत थीं।

sunny deol,actor sunny deol,gadar,gadar 2,border,border 2,sunny fan selfie,sunny podcast

थकान की वजह से गुस्सा आना बहुत नॉर्मल है : सनी देओल

हाल ही में सनी देओल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे एयरपोर्ट पर सेल्फी लेते हुए फैन पर चिल्ला पड़े। अब सनी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। सनी ने पॉडकास्ट में बताया कि उस समय मैं काफी ट्रेवल कर रहा था। ऐसे में इंसान को थकान होती है जिसकी वजह से गुस्सा आना बहुत नॉर्मल है। कई बार ऐसा हुआ है कि मुझे दर्द होता है, लेकिन फिर भी चलते रहना पड़ता है। जाहिर है फैंस आपसे प्यार करते हैं और आप इसे उनके साथ शेयर करते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि फैन आपके साथ सेल्फी भी ले लेते हैं फिर भी वहां से नहीं जाते। उस समय मैं ये नहीं देखता हूं कि कोई रिकॉर्ड कर रहा है। मैं सोच रहा होता हूं कि मुझे किसी तरह यहां से जाने दो। प्लीज इस बात को समझिए। हम सभी का फैंस के साथ एक इमोशनल कनेक्शन होता है। लोग इसको एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और फिर मजे लेते हैं। मैं इस वजह से बदलने वाला नहीं हूं। मैंने कुछ गलत नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार