न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी ने बताया शाहरुख ने फोन पर क्या कहा, ‘तारा सिंह’ ने फैंस और स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने फिल्म की खुलकर तारीफ की और सनी को बधाई दी। उन्हीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Aug 2023 10:40:02

सनी ने बताया शाहरुख ने फोन पर क्या कहा, ‘तारा सिंह’ ने फैंस और स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने फिल्म की खुलकर तारीफ की और सनी को बधाई दी। उन्हीं में एक बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान भी हैं। शाहरुख ने हाल ही में ट्विटर (एक्स) पर #AskSRK सेशन के दौरान फैन के सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने 'गदर 2' देख ली है। उन्होंने फिल्म की सराहना की थी।

अब सनी ने इस पर रिएक्शन दी है। शाहरुख ने 'गदर 2' देखने से पहले सनी को फोन किया। इसका खुलासा खुद सनी ने किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने कहा कि फिल्म की सफलता से वे बहुत खुश हैं। सनी ने टाइम्स नाऊ के साथ बात करते हुए कहा कि शाहरुख ने यह फिल्म देखी और उससे पहले उन्होंने मुझे फोन किया और शुभकामनाएं दीं। वे बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं बहुत खुश हूं और तुम इसके वाकई हकदार हो। मैंने उन्हें थैंक्यू कहा।

मैंने शाहरुख की पत्नी गौरी खान से भी बात की। मेरी कई मौकों पर शाहरुख से फोन पर बातें हुई हैं और कुछ चीजों को लेकर विचार शेयर किए। शाहरुख के साथ पुराने विवादों पर सनी ने कहा कि समय सबकुछ ठीक कर देता है और हम आगे बढ़ जाते हैं। ऐसा ही होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सनी ने पहले एक इंटरव्यू में शाहरुख पर निशाना साधा था। दोनों के बीच कोल्ड वॉर बना रहा और 16 साल तक बात नहीं की। शाहरुख और सनी सुपरहिट मूवी ‘डर’ में जूही चावला के साथ थे।

sunny deol,actor sunny deol,shahrukh khan,raksha bandhan,darr,tara singh,gadar 2 movie

फैंस और बच्चों से मिलने सिनेमाघर पहुंचे सनी देओल

मंगलवार (29 अगस्त) को सनी एक बार फिर थिएटर में अपने फैंस से मिलने पहुंचे। इस मौके पर सनी ने 'मैं निकला गड्डी ले के' गाने पर डांस किया और फैंस के साथ रक्षाबंधन के त्योहार भी मनाया। सनी ने फीमेल फैंस से राखी बंधवाई। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो में एक-एक कर सभी महिलाएं सनी को राखी बांध रही है। सनी ने अपनी बहनों पर खूब प्यार भी लुटाया।

इतना ही नहीं सनी ने राखी बंधवाकर फैन को गिफ्ट भी दिया। इसके अलावा मंगलवार को ही मुंबई के एक स्कूल के कई छात्र और छात्राओं को अंधेरी स्थित सिनेपोलिस सिनेमाघर में 'गदर 2' दिखाई गई। सनी वहां भी पहुंचे और स्कूल की कई बच्चियों से राखी बंधवाई। साथ ही उन्हें जिंदगी में सफल होने का आशीर्वाद भी दिया। बच्चों को मूवी दिखाने का ये प्रोग्राम 'बेटी फाउंडेशन' की अनु रंजन ने आयोजित किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार