न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगला नीलामी मामले में सनी को इस बात से पहुंचा सबसे ज्यादा दुख, सलमान के साथ ऐसा है एक्टर का रिश्ता

पिछले दिनों दिग्गज एक्टर सनी देओल का बंगला नीलाम होने वाला था लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने इसे बिकने से बचा लिया। सनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 10:36:11

बंगला नीलामी मामले में सनी को इस बात से पहुंचा सबसे ज्यादा दुख, सलमान के साथ ऐसा है एक्टर का रिश्ता

पिछले दिनों दिग्गज एक्टर सनी देओल का बंगला नीलाम होने वाला था लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने इसे बिकने से बचा लिया। सनी ने हाल ही में जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैं इन चीजों पर रिएक्ट नहीं करता हूं क्योंकि मुझे पता है मैंने क्या समस्याएं झेली हैं। मैंने उनका हल खुद निकाल लिया है लेकिन इस बात पर मुझे सबसे ज्यादा दुख हुआ कि उन्होंने न्यूजपेपर में नोटिस छपवा दिया था।

मैंने कहा कि उससे क्या हासिल होगा। ये मेरी परेशानियां हैं, इसमें मेरे फैंस को दुख पहुंचाने की क्या जरूरत है। कुछ लोग ये सब एंजॉय कर रहे थे। एक इंसान बिजनेस करता है, जिसमें नुकसान भी होता है और नुकसान की भरपाई करने के लिए प्रॉपर्टी होती है। ये मेरी व मेरे पापा की मेहनत की कमाई है। किसी को दुख ना पहुंचे इसलिए मैं अपने फैंस से कहता हूं कि सब बढ़िया है।

उल्लेखनीय है कि सनी के जुहू वाले बंगले को लेकर नीलामी का नोटिस आया था। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से ये नोटिस अखबार में छपवा दिया गया था और इसमें बताया गया था कि सनी पर 56 करोड़ रुपए का लोन बकाया है। हालांकि बाद में ये नोटिस वापस भी ले लिया गया था। आपको बता दें कि सनी इस समय 'गदर 2' की जबरदस्त सफलता से उत्साहित हैं। वे पंजाब से सांसद हैं और उन्होंने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इसका मतलब है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य नहीं आजमाएंगे। सनी एक्टिंग पर ही फोकस करना चाहते हैं।

sunny deol,Salman Khan,sunny deol bungalow,dharmendra,gadar 2,sunny salman,sunny fans

‘सलमान और मैं एक-दूसरे को काफी सालों से जानते हैं’

सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में एकता और सलमान खान के साथ अपनी बोंडिंग पर भी बात की। 'गदर 2' की रिलीज के दिन सलमान ने सनी की फिल्म को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने सनी के स्टार पावर और 'गदर 2' की तगड़ी ओपनिंग पर बात की थी। जब सनी से सलमान की इस रिएक्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सलमान और मैं एक-दूसरे को काफी सालों से जानते हैं। तब से जब वो एक्टिंग भी नहीं करते थे।हमारी बातचीत होती रहती थी। वो हमेशा मेरा ख्याल रखते थे।

वो भी मेरी तरह मजबूत बनना चाहते थे। हमने साथ में एक फिल्म भी की। वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। हम दोनों का एक-दूसरे के प्रति ऐसा ही सम्मान है। आपको बता दें कि सलमान और सनी ने 1996 में आई फिल्म 'जीत' में साथ काम किया था। इसमें करिश्मा कपूर लीड एक्ट्रेस थीं। इसके बाद सलमान ने 2018 में आई फिल्म 'यमला पगला दीवाना-फिर से' में एक गाना भी किया था। सनी के पिता धर्मेंद्र भी सलमान से काफी क्लोज हैं। धर्मेंद्र कहते हैं कि सलमान उन्हें उनकी याद दिलाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार