न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़े पर्दे पर सनी देओल को टक्कर देगा ये स्टार, Jaat के साथ रिलीज कर रहा अपनी फिल्म

राजकुमार राव भूल चूक माफ नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी नजर आने वाली हैं, जो वरुण धवन के साथ बेबी जॉन में दिखी थीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 6:03:44

बड़े पर्दे  पर सनी देओल को टक्कर देगा ये स्टार, Jaat के साथ रिलीज कर रहा अपनी फिल्म

साल 2023 में रिलीज हुई गदर 2 के बाद सनी देओल किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि, जल्द ही उनका एक्शन अवतार पर्दे पर दिखने वाला है। सनी देओल जाट नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसको लेकर वे लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले से ही फाइनल है। अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म राजकुमार राव की फिल्म के साथ क्लैश करेगी।

राजकुमार राव भूल चूक माफ नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी नजर आने वाली हैं, जो वरुण धवन के साथ बेबी जॉन में दिखी थीं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। सनी देओल की जाट इसी तारीख पर पहले से रिलीज होने को तय है।

'भूल चूक माफ' मैडॉक फिल्म्स की फिल्म है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की ‘छावा’ भी मैडॉक के बैनर तले बनी है। वहीं, सनी देओल की जाट माइथ्री मूवी मेकर्स की फिल्म है, जिसका निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। अब दोनों फिल्मों के बीच क्लैश का मामला बन रहा है।

पहली बार साथ दिखेंगे राजकुमार राव और वामिका गब्बी

कुछ थिएटर्स में ‘छावा’ के साथ ‘भूल चूक माफ’ का टीजर दिखाया गया है, और जल्द ही डिजिटली भी इस फिल्म का टीजर रिलीज होने की उम्मीद है। राजकुमार राव आखिरी बार अक्टूबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी थीं। यह पहली बार होगा जब राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी पर्दे पर साथ दिखेगी।

‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश प्रमुख भूमिका में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं प्राप्त कर पाई, लेकिन इस फिल्म से वामिका को काफी पॉपुलैरिटी मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ