न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बॉर्डर 2’ में अब हुई इस हीरो की एंट्री, सनी ने शेयर किया वीडियो, शूटिंग के दौरान जलते-जलते बचीं एक्ट्रेस

दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने पिछले साल 'गदर 2' मूवी से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। लोगों ने ‘गदर’ के सीक्वल पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 2:20:35

2 News : ‘बॉर्डर 2’ में अब हुई इस हीरो की एंट्री, सनी ने शेयर किया वीडियो, शूटिंग के दौरान जलते-जलते बचीं एक्ट्रेस

दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने पिछले साल 'गदर 2' मूवी से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। लोगों ने ‘गदर’ के सीक्वल पर खूब प्यार लुटाया और फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब सनी 'बॉर्डर 2' से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी ताजा खबर ये है कि इसमें वरुण धवन के बाद अब एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ की एंट्री हो गई है। सनी ने आज शुक्रवार (6 सितंबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर शेयर करते करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है। दिलजीत का सनी ने खास अंदाज में स्वागत किया है।

सनी ने कैप्शन में लिखा, “#बॉर्डर2 की बटालियन में फौजी @दिलजीतदोसांझ का स्वागत है।” बैकग्राउंड में दिलजीत की आवाज सुनी जा सकती है, जहां वे बोलते हैं, “इस देश के तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से...इन सरहदों पर जब, गुरु के पास पहरा देते हैं।” पोस्ट में यह भी बताया गया कि फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस वीकेंड के दौरान रिलीज होने वाली है।

उल्लेखनीय है कि दिलजीत ने इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में काफी दमदार एक्टिंग की थी। इससे पहले सनी ने 'बॉर्डर 2' में वरुण की एंट्री की भी घोषणा की थी। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह करेंगे, जिन्होंने इससे पहले 'केसरी', 'पंजाब 1984', 'जट्ट एंड जूलियट' और 'दिल बोले हड़िप्पा!' जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म की घोषणा 13 जून को 'बॉर्डर' के 27 साल पूरे होने पर की गई थी। 'बॉर्डर' में सनी के साथ जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, पूजा भट्ट, राखी गुलजार जैसे कलाकार थे।

निया शर्मा कर रही थीं ‘सुहागन चुड़ैल’ सीरियल की शूटिंग

एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘लाफ्टर शैफ्स : अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रही हैं। इसमें उनकी जोड़ी कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ बनी है और दोनों मिलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। निया सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। फिलहाल वह अपने एक शो ‘सुहागन चुड़ैल’ को लेकर बिजी हैं और इसकी शूटिंग कर रही हैं।

पता चला है कि शूटिंग सेट पर एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है और निया जलते-जलते बचीं। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान निया आग की लपटों में फंस गई थीं लेकिन वह किसी तरह से अपने आपको बचाने में सफल रहीं। हादसे में उनका चेहरा झुलस सकता था। निया ने इंस्टाग्राम पर शो के सेट से तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज साझा की है। इसमें एक क्लिप में पुरुषों के एक समूह को मशालें लेकर एक घेरे में चलते हुए दिखाया गया है।

जैसे ही निया घेरे से बाहर निकलती हैं, उन पर एक लौ फेंकी जाती है। निया चिल्लाती हैं और फर्श पर गिर जाती हैं। यह वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि निया की किस्मत अच्छी थी, जो बच गईं। निया ने कैप्शन में लिखा, “जब वे कहते हैं जलाया..और सचमुच आग लग जाती है..”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री