न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

70 दिन की लगातार शूटिंग के बाद पूरी हुई सनी देओल राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947

लाहौर 1947 की शूटिंग 70 दिनों के गहन शेड्यूल के बाद पूरी हो गई है। शेड्यूल बिना किसी ब्रेक के पूरा किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 7:34:30

70 दिन की लगातार शूटिंग के बाद पूरी हुई सनी देओल राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947

लाहौर 1947 हाल के दिनों में सबसे प्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक है, जिसमें कैमरे के सामने और पीछे दोनों ही तरह की प्रतिभाओं को एक साथ लाया गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान की ड्रीम टीम पहली बार एक साथ काम कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। प्रशंसक इस फिल्म को जल्द से जल्द सिनेमाघरों में देखना चाहते हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार लाहौर 1947 बिना किसी ब्रेक के 70 दिनों के गहन शेड्यूल के बाद आखिरकार फिल्म पूरी हो गई है।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, "लाहौर 1947 की शूटिंग 70 दिनों के गहन शेड्यूल के बाद पूरी हो गई है। शेड्यूल बिना किसी ब्रेक के पूरा किया गया है। दिग्गज अभिनेताओं को फिल्म में जादुई गुणवत्ता लाते देखना एक शानदार अनुभव रहा है। एक बार जब एडिट लॉक हो जाएगा, तो कुछ दिनों के पैच वर्क होंगे... लेकिन मोटे तौर पर फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।"

गौरतलब है कि हाल ही में निर्माताओं ने खुलासा किया था कि फिल्म के ग्रैंड फिनाले में एक शानदार ट्रेन सीक्वेंस शामिल है - विभाजन के दौर के बारे में किसी भी फिल्म में अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी और विस्तृत दृश्य। यह दृश्य कहानी कहने के लिए नए मानक स्थापित करने की उम्मीद है, जो उस समय के अराजक और भावनात्मक रूप से आवेशित माहौल को बेजोड़ विस्तार और तीव्रता के साथ प्रस्तुत करता है।

लाहौर 1947 का निर्माण आमिर खान ने अपने होम प्रोडक्शन के माध्यम से किया है। वे फिल्म के हर दृश्य पर बतौर निर्माता बारीक से नजर रखे रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया जो इन दोनों सितारों के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। सनी देओल के साथ उन्होंने जहाँ घायल, घातक और दामिनी को बनाया, वहीं आमिर खान के साथ उन्होंने कल्ट क्लासिक फिल्म अंदाज अपना अपना को बनाया है। इस फिल्म में हीरो : द स्पाई के बाद एक बार फिर से सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी परदे पर दिखाई देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री