न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी और करण ने बॉबी की इस अंदाज में की तारीफ, भारत के साथ पूरी दुनिया में छाई ‘एनिमल’, तोड़ा रिकॉर्ड

'एनिमल' फिल्म पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थी। इसको लेकर जबरदस्त हाइप क्रिएट हो गया था। फैंस भी इसका बेसब्री से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 12:22:13

2 News : सनी और करण ने बॉबी की इस अंदाज में की तारीफ, भारत के साथ पूरी दुनिया में छाई ‘एनिमल’, तोड़ा रिकॉर्ड

'एनिमल' फिल्म पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थी। इसको लेकर जबरदस्त हाइप क्रिएट हो गया था। फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार यह आज शुक्रवार (1 दिसंबर) को रिलीज हो गई। इसमें रणबीर कपूर और बॉबी देओल डिफरेंट अवतार में नजर आए। गुरुवार रात ‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग हुई जहां तमाम सेलेब्स पहुंचे। अब सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इस बीच इस साल ‘गदर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले 66 वर्षीय सनी देओल ने अपने छोटे भाई बॉबी के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बॉबी के साथ कुछ फोटो अपलोड की हैं। सनी ने कैप्शन में लिखा-“तुमने दुनिया को हिला डाला।” उल्लेखनीय है कि बॉबी ने भी ‘गदर 2’ के लिए सनी की खूब तारीफ की थी। सनी के बेटे करण देओल ने भी चाचा को जमकर सराहा।

करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बॉबी की फोटो पोस्ट कर लिखा- "आपने बहुत ही बढ़िया परफॉर्मेंस दी बॉबी चाचा...आपने पूरे शो को लूट लिया। आई लव यू।” दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी फिल्म रिलीज होने से पहले ही ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए दोनों एक्टर्स को 'ऑल द बेस्ट' कहा था।

‘एनिमल’ ने नॉर्थ अमेरिका में मचाई धूम, पार किया कमाई का यह आंकड़ा

‘एनिमल’ को समीक्षकों और दर्शकों से पोजिटिव रिव्यू मिल रहा है। माना जा रहा है कि सिर्फ भारत में ही नहीं, यह फिल्म दुनियाभर में छा जाएगी। आज 'एनिमल' के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल ने शेयर किया कि फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी मूवी यह खास उपलब्धि हासिल करने वाली नॉर्थ अमेरिका में पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, ''इतिहास बन गया!! एनिमल ने उत्तरी अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म! टूटेंगे कई और रिकॉर्ड!'' इस बीच, फिल्म ने अब तक 12539 शो के लिए 745992 टिकट बेचे हैं। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने एडवांस बुकिंग में करीब 20 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके हिंदी वर्जन के लिए 575197, जबकि तेलुगु शो के लिए 163361 टिकट बिके। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने ‘एनिमल’ को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 35 मिनट है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे