न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुरक्षित हैं दिग्गज कॉमेडियन सुनील पॉल, पुलिस से हुआ संपर्क, पत्नी ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल (49) को लेकर एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है। पहले खबर आई कि सुनील लापता हो गए। ऐसा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Dec 2024 11:18:28

सुरक्षित हैं दिग्गज कॉमेडियन सुनील पॉल, पुलिस से हुआ संपर्क, पत्नी ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल (49) को लेकर एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है। पहले खबर आई कि सुनील लापता हो गए। ऐसा पता चलने पर सुनील के फैंस परेशान हो गए। बाद में पुलिस से सुनील का संपर्क होने का समाचार मिला, जिससे उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 24 घंटों तक सुनील का पता नहीं लगने पर उनकी पत्नी सरिता ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि सुनील पिछले कुछ समय से अपने एक शो के लिए मुंबई से बाहर थे। उन्होंने मंगलवार (3 दिसंबर) को पत्नी को फोन कर घर लौटने की बात कही थी। हालांकि इसके बाद वे घर नहीं लौटे। ऐसे में सरिता ने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। ये सब देखकर वह पुलिस थाने पहुंचीं और लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। तब पुलिस ने सुनील के करीबी दोस्तों और सहयोगियों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि सुनील का फोन अचानक खराब हो गया था, जिससे उनकी बात नहीं हो पाई।

पुलिस ने किसी तरह सुनील से संपर्क किया तब उन्होंने बताया कि वे बुधवार को मुंबई लौटेंगे। कहा जा रहा है कि मुंबई लौटने के बाद सुनील और सरिता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारी जानकारियां देंगे। सुनील ने फोन पर जूम से खास बातचीत कर खुलासा किया कि उनका अपहरण हो गया था। सुनील ने यह भी बताया कि वह दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भर रहे हैं और 4 दिसंबर को मुंबई आकर पूरी जानकारी देंगे।

sunil pal,comedian sunil pal,sunil pal missing,sunil pal wife sarita,sunil pal mumbai,sunil pal show,sunil pal movies

'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो जीतने के बाद सुर्खियों में आए थे सुनील पॉल

सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी कि सुनील सच में लापता हुए हैं या कोई पब्लिसिटी स्टंट है। बता दें कि इससे पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर गुरुचरण सोढ़ी भी गायब हो गए थे। वह महीनेभर में घर लौटे थे। बता दें सुनील ने साल 2005 में रियलिटी कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीता था। उन्होंने दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को मात देकर खिताब अपने नाम किया था।

इसके बाद उनके करिअर ने एक बड़ा मोड़ लिया। वे कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें 'हम तुम', 'फिर हेरा फेरी', 'अपना सपना मनी मनी', 'बॉम्बे टू गोवा' और 'किक' जैसी सुपरहिट मूवी भी शामिल हैं। उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' होस्ट करने के साथ स्टैंड अप कॉमेडी शो 'कॉमेडी चैंपियंस' और 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स' में भी भाग लिया। सुनील सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं। वे अक्सर रील्स बनाकर फैंस को हंसाते नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री