न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी को तैयार, डिप्रेशन में हैं बाबिल, मां सुतापा ने की यह अपील

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड में धूम मचा रही हैं। प्रियंका पिछले 5 साल से बॉलीवुड से दूर हैं। प्रियंका ने साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Dec 2024 8:39:17

2 News : प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी को तैयार, डिप्रेशन में हैं बाबिल, मां सुतापा ने की यह अपील

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (42) इस समय हॉलीवुड में धूम मचा रही हैं। प्रियंका पिछले 5 साल से बॉलीवुड से दूर हैं। प्रियंका ने साल 2019 की पिछली हिंदी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ थी। इसके बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया। अब प्रियंका ने बॉलीवुड कमबैक के बारे में खुलासा करते हुए फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने की बात कही है। प्रियंका ने हाल ही में एचटी सिटी से बात करते हुए कहा कि मैं मजाक नहीं कर रही हूं। मैंने कई फिल्ममेकर्स से मुलाकात की है और कई स्क्रिप्ट पढ़ी हैं। मैं सक्रिय रूप से कुछ ऐसा ढूंढ रही हूं, जो मैं हिंदी में करना चाहती हूं।

यह साल मेरे लिए बहुत व्यस्त रहा, लेकिन मेरे पास कुछ है, जिसे मैं जल्द ही अनाउंस करूंगी। प्रियंका ने अपने कमबैक की घोषणा करते हुए कहा कि वह 2025 में इस बारे में एक बड़ा ऐलान करेंगी। माना जा रहा है कि प्रियंका की वापसी ‘जी ले जरा’ मूवी से होगी। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी रहेंगी। फिल्म फरहान अख्तर बनाएंगे और इसकी घोषणा साल 2021 में कर दी गई थी। हालांकि फिल्म की शूटिंग को एक्टर्स की डेट्स और शेड्यूल के कारण देरी का सामना करना पड़ा है।

फिर भी फरहान और उनकी बहन जोया अख्तर ने फैंस को आश्वस्त किया है कि फिल्म बंद नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका की हॉलीवुड फिल्में और वेब शो जैसे ‘सिटाडेल’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा नाम दिलाया है। प्रियंका सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद अमेरिका चली गई थीं। वह अक्सर अपने पति और बेटी मालती मैरी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।

priyanka chopra,actress priyanka chopra,priyanka chopra bollywood,priyanka hollywood,priyanka bollywood comeback,irrfan khan,sutapa sikdar,babil khan,actor babil khan

दिवंगत पिता इरफान खान से की जा रही तुलना से बाबिल पर दबाव

एक्टर इरफान खान को दुनिया को अलविदा कहे 4 साल से ज्यादा हो गए हैं। उनके बेटे बाबिल भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म साल 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘कला’ थी। इस बीच उनकी मां लेखिका व निर्माता सुतापा सिकदर ने बाबिल को लेकर चिंता जताई है। सुतापा ने हाल ही एचटी सिटी के साथ बातचीत में कहा कि मैं बाबिल को लेकर चिंतित हूं क्योंकि उनकी तुलना लगातार उनके दिग्गज पिता से की जा रही है।

बाबिल पर बहुत ज्यादा दबाव है और मुझे यह ठीक नहीं लगता। यह सिर्फ काम के बारे में नहीं है, बल्कि पिता की छवि को खोने के बारे में भी है। वह लगभग डिप्रेशन में है। उसमें हर समय तनाव और दबाव रहता है। एक मां के तौर पर मुझे लगता है प्लीज मेरे बच्चे को छोड़ दो। जैसे, अभिषेक बच्चन ने ‘आई वांट टू टॉक’ मूवी में कमाल का काम किया, लेकिन वही है...महान अमिताभ बच्चन के साथ तुलना उनके खिलाफ काम कर रही है।

मुझे लगता है कि बाबिल भी इसी तरह की स्थिति से गुजर रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही इससे उबर जाएगा। उल्लेखनीय है कि बाबिल को ‘कला’ के बाद वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ और ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ फिल्म में भी देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री