न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहान शेट्टी को पिता और बहन ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, साजिद ने एक्टर को दिया यह शानदार ‘उपहार’

एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी आज गुरुवार (28 दिसंबर) को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। अहान को फैंस और फिल्म इंडस्ट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 7:34:07

अहान शेट्टी को पिता और बहन ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, साजिद ने एक्टर को दिया यह शानदार ‘उपहार’

एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी आज गुरुवार (28 दिसंबर) को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। अहान को फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके पिता सुनील और बहन अथिया शेट्टी ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। सुनील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “बहुत सारे दोस्त तुममें मेरा प्रतिबिंब देखते हैं अहान, लेकिन बेटे, मैं तुममें जो देखता हूं वह, वह आदमी है जो मैं हमेशा बनना चाहता था…जन्मदिन मुबारक हो बाबू…मैं तुम्हें पूरे दिल से प्यार करता हूं!!”

अथिया ने अहान के साथ बचपन की तस्वीर और अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सबसे अच्छे भाई, सबसे अच्छे दोस्त और सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हर खुशी और असीमित लड्डुओं के पात्र हैं। मैं तुमसे प्यार करती हूं।”

अथिया के पति भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल ने भी अहान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “जन्मदिन मुबारक हो अहान शेट्टी। अपने जीवन में आप जैसा भाई पाकर बहुत खुश हूं। हमेशा आपका साथ मिला।” अहान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे फैशन डिजाइनर तानिया श्रॉफ के साथ रिश्ते में थे। दोनों पिछले दिनों 11 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अलग हो गए।

‘तड़प’ के बाद अहान के साथ दूसरी फिल्म करेंगे साजिद नाडियाडवाला

अहान ने जन्मदिन पर मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। दोनों साल 2021 में अहान की पहली फिल्म 'तड़प' के बाद दूसरी बार साथ काम करेंगे। साजिद ने आज इस फिल्म का ऐलान किया। साजिद ने इंस्टाग्राम पर अहान के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और फिल्म जल्द शुरू करने की बात कही।

उन्होंने लिखा, “अहान आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। हम बहुत ही उत्साहित हैं और अगले महीने आपके द्वारा हमारे प्यार के उपहार को खोलने का इंतजार नहीं कर सकते। जैसे कि हम एक और फिल्म के साथ मील का पत्थर हासिल करने की यात्रा शुरू कर रहे हैं तो चलिए अब जश्न शुरू करते हैं।”

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में अहान के साथ बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री को कास्ट करने पर विचार किया जा रहा है। फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपए रखा गया है। 'तड़प' में अहान के साथ तारा सुतारिया थीं। यह रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म तेलुगु फिल्म 'RX 100' की रीमेक थी। अहान ने इसके बाद दूसरी फिल्म नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम