न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में मैरिटल रेप सीन को सेक्स सीन बताने से भड़कीं मेहरीन, ट्रोलर्स को दिया यह जवाब

एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने हाल ही मशहूर डायरेक्टर मिलन लुथरिया के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' से ओवर द टॉप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Oct 2023 11:28:46

‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में मैरिटल रेप सीन को सेक्स सीन बताने से भड़कीं मेहरीन, ट्रोलर्स को दिया यह जवाब

एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने हाल ही मशहूर डायरेक्टर मिलन लुथरिया के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' से ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। इस वेब सीरीज को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। इसकी कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक सीन मेहरीन का भी है। सीरीज के एक हिस्से में मेहरीन के किरदार के साथ मैरिटल रेप दिखाया गया है, जिसे ट्रोलर्स ने सेक्स सीन करार दिया।

अब इस पर मेहरीन ने रिएक्शन दी है। मेहरीन ने लंबा-चौड़ा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मैंने ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ से OTT डेब्यू किया है, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। मुझे उम्मीद है कि मेरे फैंस ने इस सीरीज को पसंद किया होगा। कई बार स्क्रिप्ट्स कुछ ऐसे सींस की मांग करती है, जो आपके विचारों से अलग होते हैं।

बतौर प्रोफेशनल एक्टर, जो एक्टिंग को जॉब के साथ ही साथ आर्ट भी मानते हैं, उन्हें ऐसे सींस करने होते हैं, जो स्टोरी की डिमांड हैं और उसका अहम पहलू हैं। सीरीज में ऐसा ही एक क्रूर मैरिटल रेप सीन है। ये देखकर मुझे बहुत दुख होता है कि मैरिटल रेप के इस गंभीर मुद्दे को कुछ मीडिया ने सेक्स सीन बताया है। यह उस चीज को बहुत छोटा बना देता है जो एक गंभीर मुद्दा है जिससे वर्तमान में दुनियाभर में कई महिलाएं जूझ रही हैं।

sultan of delhi web series,actress mehreen pirzada,marital rape sequence,mehreen pirzada,sultan of delhi,sultan of delhi mehreen

‘इन लोगों को समझना चाहिए कि उनकी भी बहनें और बेटियां हैं’

मेहरीन ने आगे लिखा कि यह मुझे परेशान करता है कि मीडिया के एक निश्चित वर्ग और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे उठाया है, इन लोगों को समझना चाहिए कि उनकी भी बहनें और बेटियां हैं और मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें अपने जीवन में कभी भी इस तरह के आघात से न गुजरना पड़े। महिलाओं के खिलाफ ऐसी क्रूरता और हिंसा का विचार घृणित है। बतौर आर्टिस्ट मैं हमेशा दर्शकों के लिए बेस्ट देती रहूंगी चाहें वो महालक्ष्मी हो, संजना हो या फिर हनी हो। आप सभी को बहुत सारा प्यार...। बता दें कि ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में मेहरीन के साथ ताहिर राज भसीन और मौनी रॉय की भी खास भूमिकाएं हैं।

उल्लेखनीय है कि 27 वर्षीय मेहरीन एक अभिनेत्री व मॉडल हैं। मेहरीन ने साल 2016 में तेलुगू फिल्म ‘कृष्णा गाडी वीरा प्रेमा गाधा’ के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था। हिंदी में उनकी पहली फिल्म फिल्लौरी थी। वह तमिल व पंजाबी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। वह मुख्य रूप से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार