न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुकेश चंद्रशेखर ने मीका सिंह को भेजा नोटिस, रणबीर कपूर ने ED को ईमेल भेज किया यह आग्रह

महाठग सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में है। भले ही सुकेश जेल में है लेकिन वो समय-समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Oct 2023 7:13:54

2 News : सुकेश चंद्रशेखर ने मीका सिंह को भेजा नोटिस, रणबीर कपूर ने ED को ईमेल भेज किया यह आग्रह

महाठग सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में है। भले ही सुकेश जेल में है लेकिन वो समय-समय पर जैकलीन को याद करता रहता है। सुकेश कई बार जेल से जैकलीन के नाम प्यार भरा खत लिख चुका है। अब सुकेश फिर से हरकत में है और उसने मशहूर गायक मीका सिंह के नाम नोटिस भेजा है। हाल ही में मीका ने सुकेश और जैकलीन के रिश्ते पर कमेंट किया था। इससे नाराज होकर सुकेश ने यह कदम उठाया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सुकेश के वकील अनंत मलिक ने मीका को भेजे गए नोटिस में लिखा है-आपके बयान से हमारे क्लाइंट के चरित्र और व्यक्तित्व के बारे में बातें होने लगी हैं, मीडिया में व्यक्तित्व को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। आपको सूचित किया जाता है कि आपकी अपमानजनक टिप्पणी से उनकी छवि को क्षति पहुंची है। आपने मानहानि का गंभीर आपराधिक अपराध किया है। आप पर भारतीय दंड संहिता की धारा 499/500, दंड संहिता, 1860 के प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि जैकलीन ने पिछले सप्ताह अपने इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड एक्शन स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ फोटो पोस्ट की थी। इस पर मीका ने इस पोस्ट को शेयर कर लिखा- “आप बहुत सुंदर लग रही हैं.., वो सुकेश से कहीं बेहतर हैं।” मीका का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में मीका ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसी पोस्ट के कारण मीका फंस गए हैं।

sukesh chandrasekhar,mika singh,jacqueline fernandez,jean-claude van damme,legal notice,ranbir kapoor,ed,enforcement directorate

महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रणबीर का नाम आया सामने

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों एक मुसीबत में फंस गए हैं। उनका नाम महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है। वे आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे, जिन पर हवाला के जरिए कई सेलेब्स को पैसे देने का आरोप लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में पूछताछ के लिए रणबीर को समन भेजा था जिसका जवाब देते हुए उन्होंने ईमेल किया है। रणबीर ने ED से समय मांगा है। उन्होंने दो हफ्ते के वक्त की तलब की है।

इसके पीछे रणबीर ने पर्सनल फैमिली रीजन और पहले कर चुके कमिटमेंट्स का हवाला दिया है। इससे पहले ED ने रणबीर को शुक्रवार (6 अक्टूबर) सुबह 10 बजे हाजिर होने को कहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो महादेव बुक एप प्रमोटर सौरभ की शादी फरवरी में हुई थी। वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी।

सौरभ की शादी दुबई में शाही अंदाज में हुई थी जिसमें 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। शादी में कई स्टार्स ने परफॉर्म किया था। दूसरी ओर, अगर रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार