न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया की तारीफ करने पर सुहाना हुईं ट्रोल, ‘द आर्चीज’ मूवी में सिंगिंग टैलेंट भी दिखाएंगी शाहरुख खान की बेटी

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म डायरेक्टर जोया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Nov 2023 10:53:56

आलिया की तारीफ करने पर सुहाना हुईं ट्रोल, ‘द आर्चीज’ मूवी में सिंगिंग टैलेंट भी दिखाएंगी शाहरुख खान की बेटी

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ है। इसमें उनके साथ खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहुजा, अदिति डोट और युवराज मेंडा भी अपना करिअर शुरू करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहने वालीं सुहाना इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वह इन दिनों बढ़-चढ़कर इसका प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच सुहाना एक कारण से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल सुहाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट का जिक्र करते हुए उनकी जमकर तारीफ करते हुए बताया कि वह उन्हें 'रोल मॉडल' मानती हैं। सुहाना ने कहा कि आलिया ने अपनी वेडिंग साड़ी नेशनल अवार्ड रिसीव करते समय रिपीट की थी।

मुझे लगता है कि इतने प्रभावशाली प्लेटफॉर्म पर ऐसा करना बहुत शानदार चीज है। अगर आलिया कपड़े रिपीट कर सकती हैं तो हम क्यों नहीं। हम भी किसी पार्टी में आउटफिट रिपीट कर सकते हैं। उन लोगों तक भी ये मैसेज जाना जरूरी है, जिसके लिए उन्होंने स्टैंड लिया है ताकि सस्टेनेबिलिटी कायम रहे। हमें बार-बार नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है।

हम इस बात को नहीं समझते, लेकिन कपड़े बनाने में बहुत वेस्ट होता है जो हमारे पर्यावरण पर बहुत बुरा असर डालता है। इसलिए अगर आप अपने कपड़े रिपीट करते हैं तो इसमें कुछ बुरा नहीं है। सुहाना की यह बात नेटिजंस को जमी नहीं और वे उनके खिलाफ टिप्पणियां करने लगे।

यूजर्स ने कुछ इस प्रकार से कमेंट्स पास किए :- “वाह अमीरों के स्ट्रगल कितने अजीब हैं। ये सस्टेनेबिलिटी (टिकाऊपन) के लिए कपड़े रिपीट करते हैं। पर्यावरण को बचाने का कितना गजब आइडिया है।”, “हमारे यहां तो एक जनरेशन से दूसरी को कपड़े पास होते हैं। अगर इन्होंने कपड़े रिपीट नहीं किए तो लगता है दुनिया ही खत्म हो जाएगी।”

सुहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गाने का स्क्रीनशॉट

सुहाना खान हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक खुलासा किया है। सुहाना ने बताया कि वह सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि बतौर सिंगर भी डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘द आर्चीज’ मूवी के 'जब तुम ना थे' गाने का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें सुहाना ने गाने से जुड़ी कुछ जानकारी भी दी। सुहाना के अलावा इस गाने को अदिति सहगल ने गाया है।

सुहाना ने कैप्शन में लिखा, "मैंने अपना पहला गाना गाया!! मेरे साथ इतना धैर्य रखने के लिए जोया अख्तर और शंकर महादेवन का धन्यवाद। गाने को जरूर सुनें।” सुहाना की पोस्ट पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने लिखा, “बहुत अच्छी आवाज है।” श्वेता बच्चन ने लिखा, “अमेजिंग।” जोया ने भी तारीफ की। खुशी कपूर, शनाया कपूर ने भी सुहाना को बधाई दी। बता दें कि फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे