न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख से गले मिल भावुक हुईं सुहाना, वीडियो वायरल, छोटे भाई अबराम को यूं किया बर्थडे विश

चेन्नई के चेपक स्टेडियम में रविवार (26 मई) रात खेले गए IPL-17 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 May 2024 11:10:41

2 News : शाहरुख से गले मिल भावुक हुईं सुहाना, वीडियो वायरल, छोटे भाई अबराम को यूं किया बर्थडे विश

चेन्नई के चेपक स्टेडियम में रविवार (26 मई) रात खेले गए IPL-17 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से रौंद दिया। यह कोलकाता का तीसरा खिताब है। इस मौके पर कोलकाता के मालिक शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ स्टेडियम में मौजूद थे। साथ की कोलकाता की एक और ऑनर एक्ट्रेस जूही चावला भी अपने पति जय मेहता के साथ दिखीं।

जीत से खुश शाहरुख मैच के बाद दर्शकों का अभिवादन करने के साथ अपनी टीम के खिलाड़ियों से मिले। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर व मेंटर गौतम गंभीर सहित सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स को गले लगाया। इस बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख की बेटी सुहाना काफी भावुक नजर आ रही हैं। जीत के बाद सुहाना पिता के पास गईं और उन्हें गले लगा लिया। सुहाना की आंखों में आंसू थे और उन्होंने शाहरुख से पूछा, "क्या आप खुश हैं?"

कुछ ही देर बाद शाहरुख के छोटे बेटे अबराम और बड़े बेटे आर्यन ने भी उन्हें जॉइन कर लिया। यूजर्स सोशल मीडिया पर इस लम्हे को देख शाहरुख की फैमिली पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी वहां उपस्थित थीं। शाहरुख पत्नी को किस करने के साथ अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज देते भी नजर आए। आर्यन अपनी पहली वेब सीरीज स्टारडम की शूटिंग पूरी कर मैदान पहुंचे थे। आर्यन इस सीरीज के साथ बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शाहरुख कोलकाता के क्वालिफायर 1 के मुकाबले का मजा लेने भी स्टेडियम पहुंचे थे। उसके बाद वे हीटस्ट्रोक के चलते डिहाईड्रेशन का शिकार हो गए थे और उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इससे इतर देखा जाए तो शाहरुख का इस समय शानदार वक्त चल रहा है। पिछले साल उनकी तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी तीनों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब आईपीएल के खिताब ने उनकी खुशियों में चार चांद लगा दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष