न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुगंधा-संकेत को मिला नन्ही परी का आशीर्वाद, देखें वीडियो, देवोलीना ने ऐसे सेलिब्रेट की पहली मैरिज एनिवर्सरी

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। वे पैरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 1:08:49

2 News : सुगंधा-संकेत को मिला नन्ही परी का आशीर्वाद, देखें वीडियो, देवोलीना ने ऐसे सेलिब्रेट की पहली मैरिज एनिवर्सरी

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। वे पैरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने आज शुक्रवार (15 दिसंबर) को फैंस के साथ यह गुडन्यूज शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके घर एक नन्ही परी आई है। वीडियो में संकेत अस्पताल के रूम में बोल रहे हैं कि आज की ताजा खबर ये है कि मैं बाप बन गया हूं और ये (सुगंधा) मां बन गई हैं।

संकेत बेहद खुश हैं। पिता बनने की खुशी चेहरे पर साफ दिख रही है। वीडियो के एक पार्ट में कपल बच्ची को हाथों में उठाए हुए कैमरे के लिए पोज दे रहा है। हालांकि बच्ची का चेहरा इमोजी से छिपा दिया गया। नन्ही-मुन्नी ब्लू स्वैडल में लिपटी हुई दिखीं। कपल ने कैप्शन में लिखा, “ब्रह्मांड ने हमें सबसे खूबसूरत चमत्कार, हमारे प्यार के प्रतीक का आशीर्वाद दिया है..हमें एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।''

फैंस और सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने,''बधाई हो...बेबी गर्ल ..जय माता दी।'' कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लिखा,''मम्मी और पापा को बधाई!!!!! भगवान बच्चे को आशीर्वाद दें!'' बता दें कि सुगंधा व संकेत की शादी 28 अप्रैल 2021 को हुई थी। उन्होंने इसी साल 15 अक्टूबर को फैंस के लिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शानवाज शेख के साथ की है शादी

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने गुरुवार (14 दिसंबर) को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। देवोलीना ने पति शानवाज शेख के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। देवोलीना को 'साथ निभाना साथिया' की ‘गोपी बहू’ के किरदार और 'बिग बॉस सीजन 13' से खूब शौहरत मिली। देवोलीना ने शानवाज और फैमिली के साथ मैरिज एनिवर्सरी का जश्न मनाया। देवोलीना ने फैंस को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई।

एक तस्वीर में देवोलीना पति को किस करती दिखीं। एक फोटो में दोनों कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं तो दूसरी में एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। वे फैमिली के साथ भी नजर आए। देवोलीना येलो कलर की साड़ी में तथा शानवाज ब्लैक पैंट-शर्ट में नजर आए। देवोलीना ने कैप्शन में लिखा, "हमारे साथ को एक साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।"

गौरतलब है कि देवोलीना ने अचानक शानवाज के साथ कोर्ट मैरिज करके हर किसी को हैरान कर दिया था। देवोलीना ने तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी थी। इसके बाद देवोलीना तो बुरी तरह ट्रोल किया गया। देवोलीना के परिवार को भी यह पसंद नहीं आया। देवोलीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'साथ निभाना साथिया 2' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम