न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुगंधा मिश्रा की गोद भराई की रस्म में जमा खूब रंग, BB-17 के घर से बाहर हुईं पहली कंटेस्टेंट

स्टैंडअप कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा और डॉ. संकेत भोसले फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दोनों ने ही अपनी प्रतिभा के दम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 10:50:01

2 News : सुगंधा मिश्रा की गोद भराई की रस्म में जमा खूब रंग, BB-17 के घर से बाहर हुईं पहली कंटेस्टेंट

स्टैंडअप कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा और डॉ. संकेत भोसले फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दोनों ने ही अपनी प्रतिभा के दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है। उन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है। वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सुगंधा ने कुछ समय पहले ही बेबी बंप फ्लॉन्ट कर प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

अब इस जोड़े ने हाल ही में करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक बेबी शॉवर पार्टी रखी। इस गोद भराई की रस्म में महाराष्ट्र की परंपराएं निभाई गईं, जिनमें बर्फी-पेड़ा, ओटी-भरन और धनुष बाण जैसी रस्में शुमार थीं। पार्टी में सबसे जल्दी डायपर बदलने जैसे कुछ फनी गेम भी हुए। इस मौके पर सुगंधा ने बताया कि उन्होंने डायपर बदलने की प्रतियोगिता जीत ली।

संकेत और उन्होंने एक गाने पर भी प्रस्तुति दी, जो सुगंधा ने ही लिखा था। इसका टाइटल 'नया मेहमान आने वाला है' था। संकेत ने कहा हम भगवान के आशीर्वाद से नन्हे बच्चे के जल्द आने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सुगंधा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। उल्लेखनीय है कि सुगंधा ने 26 अप्रैल 2021 को संकेत के साथ शादी की थी।

sugandha mishra,dr sanket bhosale,baby shower party,soniya bansal,bigg boss 17,Salman Khan,sugandha sanket

बिग बॉस के घर से बेघर हुईं सोनिया बंसल, घरवालों ने की वोटिंग

कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के 17वें सीजन ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली है। इसका शनिवार (28 अक्टूबर) को लेटेस्ट एपिसोड ‘वीकेंड का वार’ काफी दिलचस्प रहा। तमाम मस्ती और ड्रामे के बाद घर से पहले एविक्शन का टाइम आ गया। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि ऑडियंस के हिसाब से सबसे कम वोट सोनिया बंसल और सना रईस खान को मिले हैं।

इन दोनों में से किसी को एविक्ट करने के लिए घरवालों की वोटिंग करवाई गई जिसमें से 9 लोगों ने सोनिया को एलिमिनेट करने के पक्ष में वोटिंग की। इस तरह सोनिया घर से बाहर निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं और सना सेव हो गईं। बता दें कि दूसरे हफ्ते में सोनिया बंसल, सना रईस खान, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, खानजादी और सनी आर्य नॉमिनेट हुए थे। इससे पहले शो में एक्ट्रेस मनस्वी ममगई की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने सबको चौंका दिया।

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की बॉन्डिंग के बीच तड़का देने के लिए एक ट्विस्ट भी आया। इसके बाद शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने घर के सदस्यों के लिए एक टास्क दिया जिसमें कंटेस्टेंट्स को हथौड़े या नीम के रस जैसे किसी प्रॉप का इस्तेमाल करना था। बाद में करण कुंद्रा और मौनी रॉय अपने आगामी रियलिटी शो ‘टेम्पटेशन आइलैंड’ को प्रमोशन करने के लिए आए। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक दादी बनकर पहुंचे और कंटेस्टेंट को खूब हंसाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार