न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर ने छोड़ा पॉपुलर शो ‘अनुपमा’, वीडियो पर किया एलान, नमाज पर बयान देकर फंसी यह एक्ट्रेस हुईं ट्रॉल

स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला 'अनुपमा' बहुत से लोगों का फेवरेट सीरियल है। पिछले कुछ साल से यह फैस की पहली पसंद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Aug 2024 12:47:49

2 News : इस एक्टर ने छोड़ा पॉपुलर शो ‘अनुपमा’, वीडियो पर किया एलान, नमाज पर बयान देकर फंसी यह एक्ट्रेस हुईं ट्रॉल

स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला 'अनुपमा' बहुत से लोगों का फेवरेट सीरियल है। पिछले कुछ साल से यह फैस की पहली पसंद बना हुआ है। इसके चलते इसकी टीआरपी भी हमेशा हाई रहती है। फिलहाल एक ऐसी खबर आ रही है, जो फैंस का दिल तोड़ देगी। ‘वनराज शाह’ का महत्वपूर्ण रोल प्ले कर रहे सुधांशु पांडे ने ‘अनुपमा’ शो छोड़ दिया है। सुधांशु ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह बात शेयर की। सुधांशु ने बुधवार (28 अगस्त) शाम इंस्टाग्राम लाइव में शो से विदाई का एलान किया।

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि हैलो दोस्तों...जैसा मैंने आपको वादा किया था और मैं लाइव भी आ गया हूं...और मैं आज अपने दिल की बातें करना चाहता हूं। जो लोग मुझे इतने सालों से प्यार करते आए हैं, तो उनके लिए मेरी एक जिम्मेदारी बनती है। मेरा पहला गाना रिलीज हो गया है और उसे दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है। कई वीडियो आगे भी आने वाले हैं। अब वैसा रूप दिखेगा जो आपने पहले न देखा होगा न सोचा होगा।

आप सभी जानते हैं कि मैं पिछले चार साल से एक शो ‘अनुपमा’ से जुड़ा हूं। उस किरदार के लिए मुझे बहुत सारा प्यार और नाराजगी मिली। लेकिन वो नाराजगी मेरे लिए प्यार ही है। क्योंकि अगर आप नाराज नहीं होते तो मुझे ऐसा लगता कि मैं ठीक से नहीं कर पा रहा हूं। आप लोगों ने बहुत प्यार और सपोर्ट किया है। आज मैं आपको थोड़े भारी दिल से ये बताना चाहता हूं कि मैं अब अनुपमा शो का हिस्सा नहीं हूं।

मैं इसी रक्षाबंधन से उस शो का हिस्सा नहीं हूं। क्योंकि इतने दिन बीत चुके हैं तो मुझे लगा कि मेरी ऑडियंस मुझसे गुस्सा न हो कि वो बिना बताए कैसे चला गया। इसलिए मैं आप लोगों को ये बात बताऊं कि मैं अब शो ‘अनुपमा’ में वनराज शाह नहीं प्ले कर रहा हूं। आप लोगों के प्यार लिए शुक्रिया और सॉरी क्योंकि मुझे अचानक ऐसा डिसिजन लेना पड़ा।

नोरा फतेही का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, नमाज को बताया कविता

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें नोरा इस्लाम धर्म और नमाज-कुरान को लेकर कुछ ऐसा बोल गई हैं कि बवाल मच गया। नोरा की बात इस्लाम धर्म के लोगों को पसंद नहीं आई। दरअसल एक पॉडकास्ट में नोरा से पूछा गया कि क्या नमाज में जप किया जाता है? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा नहीं जप नहीं किया जाता।

इसमें याद किया जाता है उस गॉड को जो एक है और शहादा किया जाता है। नोरा ने शहादा का मतलब भी बड़े अच्छे से समझाया और कहा कि सिर्फ एक अल्लाह है। इसके बाद नोरा ने कुरान पर बात की और कहा कि फिर आयतें पढ़ी जाती हैं। कुछ खास आयतें होती हैं जिससे हर मुसलमान नमाज की शुरुआत करता है।

उन्होंने नमाज के शब्द बोलते हुए कहा कि जैसे सूरह फातिहा..इसके साथ मुसलमान नमाज को शुरू करते हैं। नोरा से जब पूछा गया कि क्या नमाज एक कविता की तरह है? उन्होंने कहा हां, नमाज एक कविता की तरह है जो हम पढ़ते हैं। यह बात मुस्लिम धर्म के अनुयायियों को अखर गई। इसके बाद नोरा को जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि नमाज कोई कविता नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री