न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने कहा, मेरी वजह से नहीं हुआ था प्रीति का ब्रेकअप, इधर-प्रीति ने की मनीषा की जमकर तारीफ

एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई डेटिंग लाइफ को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहीं। एक समय उन्हें 'ब्वॉयफ्रेंड स्नैचर' तक की उपमा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 May 2024 1:36:59

2 News : इस एक्ट्रेस ने कहा, मेरी वजह से नहीं हुआ था प्रीति का ब्रेकअप, इधर-प्रीति ने की मनीषा की जमकर तारीफ

एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई डेटिंग लाइफ को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहीं। एक समय उन्हें 'ब्वॉयफ्रेंड स्नैचर' तक की उपमा मिल गई थी। इसका मुख्य कारण था कि वह एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के बॉयफ्रेंड लार्स केल्डसन को डेट कर रही थीं। प्रीति अमेरिका के जीन गुडइनफ के साथ शादी करने से पहले केल्डसन को डेट कर रही थीं, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। प्रीति से अलग होने के बाद सुचित्रा ने केल्डसन को डेट किया और उनके साथ शादी भी की।

अब सालों बाद सुचित्रा ने आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। सुचित्रा 'दिल चाहता है', 'फैशन', 'लागा चुनरी में दाग' और 'पेज 3' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। सुचित्रा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि प्रीति और मैं कभी दोस्त नहीं थे, हम बस एक-दूसरे को जानते थे क्योंकि हमारा एक कॉमन दोस्त था। लेकिन हां, केल्डसन ने कुछ समय के लिए प्रीति को डेट किया था, लेकिन मुझसे मिलने से पहले उनका ब्रेकअप हो गया था और केवल यही हिस्सा सच है।

मैं उनके बीच नहीं आई, वे बिल्कुल अलग कारण से अलग हो गए। सुचित्रा को एंड्रयू कॉइन को डेट करने की वजह से भी ब्वॉयफ्रेंड छीनने वाली कहा गया। लोगों को लगा कि सुचित्रा की वजह से ही एंड्रयू का तलाक हुआ। इस बारे में सुचित्रा ने कहा कि एक बड़ी गलतफहमी की वजह से ये इतनी बड़ी खबर हुई। यह मेरे कारण नहीं था। यह उस वक्त हुआ, जब मैं इंग्लैंड से लौटी। मुझे कई मैगजीन के कवर में 'ब्वॉयफ्रेंड स्नैचर' कहा गया।

हेडलाइन में लिखा था- 'सुचित्रा पिल्लई एक ब्वॉयफ्रेंड स्नैचर है।' यह इसलिए हुआ क्योंकि मैंने एंड्रयू को डेट करना शुरू किया था, जिन्होंने भारत में स्टार टेलीविजन की शुरुआत की थी। इस रिश्ते पर सवाल उठे, लेकिन मेरी वजह से एंड्रयू और उनकी पार्टनर-मॉडल अचला सचदेव अलग नहीं हुए थे। कई सालों तक यह राज छुपा रहा। अचला और मुझे इसको लेकर हंसी आती है।

suchitra pillai,actress suchitra pillai,preity zinta,actress preity zinta,suchitra preity,Dil Chahta Hai,manisha koirala,heeramandi : the diamond bazaar,dil se

प्रीति जिंटा ने अपनी पहली फिल्म ‘दिल से’ में मनीषा कोइराला के साथ किया था काम

इन दिनों 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' की वजह से लाइमलाइट में हैं। दर्शकों को मनीषा का काम काफी पसंद आ रहा है। अब प्रीति जिंटा ने भी मनीषा की काफी तारीफ की है। मनीषा 'मल्लिकाजान' की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रीति ने मनीषा के लिए बहुत प्यारी बातें लिखी हैं।

प्रीति ने लिखा, “मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आज मैंने आपके शो 'हीरामंडी' को देखकर खत्म किया है और मैं आपसे यह कहना चाहती हूं कि आप टैलेंट की पॉवर हाउस हैं। आप जितनी बेहतरीन कलाकार हैं, उससे भी ज्यादा बेहतरीन इंसान हैं। मैं कभी नहीं भूल सकती हूं अपनी फिल्म को और आपको। आपने जिस प्यार और उदारता से मुझे गले से लगाया था और मेरा स्वागत किया था वह क्षण आज भी मेरी यादों में एकदम ताजा है।

आपने मुझे कभी महसूस ही नहीं होने दिया कि मैं न्यूकमर हूं। आपने सेट पर मुझे एकबार भी एहसास नहीं करवाया कि आप सुपरस्टार हैं और मैं नई हूं। आप हमेशा मुझसे मुस्कुराते हुए ही मिलीं। आप मेरे लिए आज भी हीरो हैं और सदा रहेंगी। बता दें कि प्रीति ने शाहरुख खान और मनीषा के साथ अपनी पहली फिल्म 'दिल से' में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष