न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तलाक के बाद इसलिए बोल्ड बनने की कोशिश कर रही थीं सुचित्रा, ‘हीरामंडी’ का शानदार ट्रेलर रिलीज, देखें...

‘कभी हां कभी ना’ फेम एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में बेटी और पूर्व पति फिल्म निर्माता शेखर कपूर के बारे में बात करने के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 7:48:20

2 News : तलाक के बाद इसलिए बोल्ड बनने की कोशिश कर रही थीं सुचित्रा, ‘हीरामंडी’ का शानदार ट्रेलर रिलीज, देखें...

‘कभी हां कभी ना’ फेम एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति (48) ने हाल ही में बेटी और पूर्व पति फिल्म निर्माता शेखर कपूर के बारे में बात करने के साथ तलाक के बाद वाली जिंदगी पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे नए पार्टनर की तलाश में वो गलती कर बैठी थीं। सुचित्रा ने जूम एंटरटेनमेंट के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि जब मैंने तलाक लिया था तब मैं बहुत भ्रम से गुजरी थी। हर कोई मुझसे कह रहा था कि मुझे एक साथी ढूंढना होगा और मैं अकेले सब मैनेज नहीं कर पाऊंगी। मुझे विश्वास होने लगा कि शायद मुझे किसी को ढूंढना होगा।

तो जो भी मिले, पार्टी में, यहां वहां… फिर यह मजाक बन गया। वहां नागेश कुकुनूर और केन घोष थे… केन घोष से मैं उनसे एक पार्टी में मिली थी और मैं बोल्ड और उत्तेजक बनने की कोशिश कर रही थी। तब केन ने कहा कि सुचि, तुम क्या कर रही हो? आपके जैसा चेहरा छुपाए नहीं छुप सकता। सुचित्रा ने आगे कहा कि जब कोई मां बन जाती है, तो उसके सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। आपको अच्छा बनना होगा, क्योंकि यह अब आपके या दूसरे व्यक्ति के बारे में नहीं है, यह बच्चे के बारे में है। हम सभ्य लोग हैं और हम सभ्य बने रहेंगे।

हमारी भावनाएं कोई मायने नहीं रखतीं। आप वही करते हैं जो करने की जरूरत है, न कि वह जो करने में आपका मन लगता है। सुचित्रा ने उस अफवाह के बारे में भी बात की, जब कहा गया था कि मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा से शादी के लिए उन्होंने संपर्क किया था। सुचित्रा ने कहा कि यह सब गलतफहमी थी। मैंने मजाक में रामू से शादी करने के लिए कहा था और उन्होंने तुरंत मुझे अपने कार्यालय में बुलाया और कहा कि वे शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें महिलाओं का शरीर पसंद है, उनका दिमाग नहीं। बता दें सुचित्रा ने 1999 में शेखर के साथ शादी की थी और उनका 2007 में तलाक हो गया। उनके एक बेटी कावेरी कपूर हैं।

suchitra krishnamoorthi,actress suchitra krishnamoorthi,shekhar kapur,suchitra shekhar divorce,heeramandi the diamond bazar,sanjay leela bhansali,manisha koirala

‘हीरामंडी’ के ट्रेलर में भंसाली की छाप आई नजर, सभी कलाकार छा गए

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ का ट्रेलर आज मंगलवार (9 अप्रैल) को रिलीज हो गया है। संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर भव्य सेट और शाही कॉस्ट्यूम के साथ दमदार कहानी परोसी है। इस बार वो तवायफों की अनसुनी कहानी सुनाने वाले हैं। ट्रेलर में शाही सेट, नवाबों की शान-ओ-शौकत और कलाकारों की खूबसूरत अदाएगी देखने को मिल रही है। ट्रेलर में हर किरदार जबरदस्त एक्टिंग करता दिख रहा है।

सभी ने अपने डायलॉग और एक्सप्रेशंस से फैंस के दिल जीत लिए हैं। 3 मिनट 11 सैकंड के इस ट्रेलर में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल, संजीदा शेख और ऋचा चड्ढा ने इम्प्रेस किया। शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन भी छाप छोड़ते दिखे। फरदीन खान कई साल बाद एक्टिंग की दुनिया में लौटे हैं। सीरीज में आपको रोमांस, ड्रामा और पॉलिटिक्स का डोज भी मिलेगा। सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष