न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘शादी के बाद भी औरों को डेट कर रहे थे धनुष-ऐश्वर्या’, इस फिल्म के साथ हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी तब्बू

साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत शादी के 18 साल बाद साल 2022 में अलग हो गए थे। हालांकि कपल ने आज तक यह फैसला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 May 2024 12:42:10

2 News : ‘शादी के बाद भी औरों को डेट कर रहे थे धनुष-ऐश्वर्या’, इस फिल्म के साथ हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी तब्बू

साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत शादी के 18 साल बाद साल 2022 में अलग हो गए थे। हालांकि कपल ने आज तक यह फैसला लेने का कारण नहीं बताया है। अब साउथ इंडियन सिंगर सुचित्रा ने दोनों की शादी और तलाक को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि वे शादी के दौरान एक-दूसरे को 'धोखा' दे रहे थे। सुचित्रा ने कहा कि धनुष और ऐश्वर्या एक साथ रहने के दौरान भी दूसरे लोगों के साथ डेट पर जाया करते थे।

सुचित्रा ने यूट्यूब चैनल ‘कुमुदम’ के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि ऐश्वर्या, धनुष पर धोखा देने का आरोप लगाती आ रही हैं, लेकिन उसने पूरी शादी के दौरान ये सब किया है। ये डबल स्टैंडर्ड है, नहीं? ऐश्वर्या ने धनुष को धोखा दिया है, धनुष ने ऐश्वर्या को धोखा दिया। वे ऐसे कपल हैं जो सिस्टमेटिकली एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं। मेरे पास ऐसी कई छोटी-छोटी बातों की जानकारी है। वे दोनों बार में बैठे थे और उस इंसान के साथ शराब पी रहे थे, जिसके साथ वे डेटिंग कर रहे हैं।

आप ही बताइए कि जब आप शादी में होंगे, तो क्या आप डेट पर जाएंगे? वैसे धनुष एक बेहतर पिता हैं। कपल के बच्चे अपने नाना रजनीकांत के घर पर ही रहते हैं और वहीं पर उनकी परवरिश हो रही है। हालांकि कई बार वह अपने पिता धनुष के पास जाते हैं। उनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं।

बता दें कि सुचित्रा और धनुष के बीच सालों से अच्छे संबंध नहीं हैं। पिछले महीने एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि धनुष और ऐश्वर्या ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी है। इसलिए कोर्ट में कोई झगड़ा नहीं होगा और न ही एक-दूसरे पर किचड़ उछाला जाएगा।

suchitra,singer suchitra,dhanush,aishwarya rajinikanth,dhanush aishwarya,tabu,actress tabu,hollywood series dune : prophecy

‘ड्यून : प्रोफेसी’ मूवी में नजर आएंगी तब्बू, निभाएंगी ‘सिस्टर फ्रांसेस्का’ का किरदार

एक्ट्रेस तब्बू (52) लंबे अरसे से बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। तब्बू अब तक कई तरह के किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत चुकी हैं। अब तब्बू भी हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तब्बू पॉपुलर ‘ड्यून’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘ड्यून : प्रोफेसी’ में नजर आएंगी। मेकर्स ने उन्हें ‘सिस्टर फ्रांसेस्का’ के एक अहम किरदार के लिए साइन किया है। यह किरदार बेहद बुद्धिमान, तेज-तर्रार, खूबसूरत और साहसी सिस्टर का है।

‘सिस्टर फ्रांसेस्का’ वो किरदार है, जो उनके सम्राट से बहुत प्यार करती थीं। अब उसकी एंट्री से ड्यून की दुनिया में तूफान आने वाला है। फिलहाल फिल्म की प्रीमियर या रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। फिल्म ‘ड्यून : द सिस्टरहुड’ साल 2019 में शुरू हुई थी। ये ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन की किताब ‘सिस्टरहुड ऑफ ड्यून’ पर बनाई गई है, जो साइंस फिक्शन ड्रामा है।

तब्बू के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘क्रू’ में करीना कपूर खान और कृति सेनन के साथ नजर आई थीं। फिल्म सफल रही। तब्बू अब अजय देवगन के साथ ‘औरों में कहां दम था’ में दिखेंगी, जो 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष